विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli और अन्य पर अश्लील पोस्ट वायरल करना पड़ गया भारी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज; पूछताछ में सामने आई ये बात

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 04 Jan 2024 03:05 PM (IST)

सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बटोरने के लिए विराट कोहली और अन्य प्रमुख लोगों पर अश्लील पोस्ट बनाकर वायरल करना एक ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. शिकायत के बाद पुलिस ने युवक का लगाया पता
  2. पूछताछ में कई बातें आईं सामने

जागरण संवाददाता, देहरादून। फेसबुक पेज पर फोलोअर्स बढ़ाने के लिए एक युवक ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी बेटी सहित दिव्यांग व ट्रांसजेंडर पर अश्लील टिप्पणी कर दी और इन्हें इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस मामले में युवक के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मयूर विहार चौकी इंचार्ज राजेश असवाल ने बताया कि अनन्या सिंह काउंसलर लीगल नेशनल कमीशन फॉर वुमेन नई दिल्ली और रेखा शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग ने ईमेल के माध्यम से ट्विटर पर चल रहे एक मैसेज संबंधी शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर कराई गई जांच

शिकायत के आधार पर जांच करवाई गई तो पता चला कि मैसेज सानिध्य भट्ट निवासी रायपुर ने प्रसारित किया था। पुलिस ने युवक का पता कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान उसने फेसबुक पर अलग-अलग नाम से अकाउंट खोले और दूसरे ग्रुपों से आने वाले मजाकिया पोस्ट प्रसारित करने करने शुरू कर दिए।

उसके पेजों को लोग कमेंट करने लगे तो अधिक से अधिक फोलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ समय बाद उसने खुद ही मजाकिया पोस्ट तैयार करते हुए प्रसारित कर दिए।

डार्क कॉमेडी की ओर से चला गया युवक

आरोपित ने बताया कि धीरे-धीरे वह डार्क कॉमेडी की ओर से चला गया और इसके बाद उसने क्रिकेटर विराट कोहली व उनकी बेटी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर के खिलाफ अश्लील पोस्ट करने शुरू कर दिए।

जब आरोपित के दोस्त व रिश्तेदारों ने बताया कि यह गलत है तो उसने एक-एक करके अपने सारे अकाउंट डिलीट कर दिए। इस मामले में आरोपित के खिलाफ रायपुर थाने में पोक्सो व आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

छुट्टी के बाद वापस घर लौट रहा था पैनासॉनिक कर्मचारी, अज्ञात बदमाशों ने कार रोककर लाठी-डंडों से कर दिया हमला