Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में सियासी हलचल के बीच जेपी नड्डा से मिले सीएम त्रिवेंद्र रावत, करीब 50 मिनट चली मुलाकात

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:59 PM (IST)

    Uttarakhand Politics उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्‍ली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। यह मुलाकात करीब 50 मिनट चली।

    Hero Image
    उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Politics उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्‍ली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। यह मुलाकात करीब 50 मिनट चली। इससे पहले सीएम रावत ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास में जाकर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे चली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक के लिए अचानक देहरादून पहुंचने से उत्तराखंड का राजनीतिक तापमान बढ़ गया था। कुछ मंत्रियों-विधायकों के असंतोष, नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच लगभग 10 घंटे तक राजधानी देहरादून में जोरदार हलचल रही।

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आनन-फानन गैरसैंण से देहरादून पहुंचे। उधर, कोर ग्रुप के सदस्य सांसद विजय बहुगुणा व अजय भट्ट भी बैठक के लिए देहरादून आए थो। हालांकि देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेतृत्व में बदलाव की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया था। एक भी उत्‍तराखंड में नेतृत्‍व में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को करारा जबाब देगी जनता, उक्रांद महानगर इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में बोले पदाधिकारी

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner