Uttarakhand Cabinet 2022: सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ नए मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ, ये हैं कैबिनेट के चेहरे
Uttarakhand Cabinet New Ministers List 2022 उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ ले ली है। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली। देहरदून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को शपथ ले ली है। धामी के साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने सभी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
इन आठ मंत्रियों ने ली शपथ
सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली। इसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदनराम दास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस बार तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हुए।
जानते हैं इनके बारे में
1 सतपाल महाराज
सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट से जीत दर्ज की है। वह 2017 में बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले तक वह कांग्रेस में सक्रिय थे। सतपाल महाराज आध्यात्मिक गुरु भी हैं। महाराज केंद्र की देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
2 प्रेमचंद अग्रवाल
भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। वह राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर थे। स्पीकर पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन उन्होंने ही किया था। तत्कालीन प्रोटेम स्पीकर हरबंस कपूर ने सदन में उनके स्पीकर बनने की घोषणा की थी। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में इन्होंने ऋषिकेश सीट से चुनाव लड़ा था।
3 गणेश जोशी
गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1958 में मेरठ में हुआ था। मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वह देहरादून के कालीदास रोड स्थित आवास में रहते हैं।
4 धन सिंह रावत
धन सिंह रावत रावत पौड़ी जनपद की श्रीनगर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। पिछली धामी सरकार में वह उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री थे। धामी सरकार में वह दूसरी बार मंत्री बने हैं। धन सिंह रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
5 सुबोध उनियाल
सुबोध उनियाल टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से विधायक है। वह लगातार दूसरी बार यहां से जीते हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। वर्ष 2016 में इन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी।
6 रेखा आर्य
रेखा आर्य सोमेश्वर से विधायक हैं। रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं। 2012 में उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ा। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहीं। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2014 में सोमेश्वर विधानसभा से रेखा आर्या ने कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीतीं। 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं। बीजेपी ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया।
7 चंदनराम दास
चंदनराम दास बागेश्वर से विधायक हैं। वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। चंदनराम दास लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वह अपने सरल स्वभाव के लिए जनता के बीच खासा प्रसिद्ध हैं।
8 सौरभ बहुगुणा
सौरभ बहुगुणा ने धामी सरकार में पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। सितारंगज से विधायक सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। सौरभ पहली बार मंत्री बने हैं।
यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Cabinet : नए मुख्यमंत्री के साथ नया मंत्रिमंडल भी लेगा शपथ, ये नए चेहरे हो सकते हैं शामिल
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 23 Mar 2022
- VD Sharma (@VDSharmaBJP) 23 Mar 2022
- Dr Satish Dwivedi (@drdwivedisatish) 23 Mar 2022
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 23 Mar 2022
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।