विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand By Election: 29 अप्रैल तक रहेगी एक्जिट पोल पर रोक, सल्ट में होना है उपचुनाव

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 28 Mar 2021 10:03 AM (IST)

Uttarakhand By Election उत्तराखंड राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सल्ट विधानसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल के संबंध में अधिसूचना ...और पढ़ें

29 अप्रैल तक रहेगी एक्जिट पोल पर रोक, सल्ट में होना है उपचुनाव।
29 अप्रैल तक रहेगी एक्जिट पोल पर रोक, सल्ट में होना है उपचुनाव।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand By Election भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सल्ट विधानसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह स्पष्ट किया गया है कि 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक प्रिंट और इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया में एक्जिट पोल पर रोक रहेगी। 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंध की अवधि में कोई यदि ऐसा करता है तो उसे दो साल की सजा या जुर्माना अथवा दोनों सजा सुनाई जा सकती है। यह भी कहा गया है कि मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पहले तक किसी प्रकार का ओपिनियन पोल या अन्य किसी मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित संबंधित मामलों के प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सांस्कृतिक दलों का पंजीकरण कार्यक्रम स्थगित

शासन ने सरकार की नीतियों, कल्याणकारी विकास योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने देहरादून और अल्मोड़ा में सांस्कृतिक दलों का पंजीकरण व आडिशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह पंजीकरण व आडिशन पांच अप्रैल को देहरादून व 15 अप्रैल को देहरादून में होने थे।

अल्मोड़ा में सल्ट विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसी प्रकार एक अप्रैल से कुंभ भी शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए यह कार्य अभी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सांस्कृतिक दल ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है तो इच्छुक सांस्कृतिक दल इस संबंध में 10 अप्रैल तक संबंधित जिला सूचना कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आडिशन व पंजीकरण की नई तिथि से सभी को यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand By Election: सल्ट में भाजपा प्रत्याशी पर टिकी कांग्रेस की नजर, अपना रहे वेट एंड वॉच का फार्मूला

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें