विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand By Election: सल्ट में भाजपा प्रत्याशी पर टिकी कांग्रेस की नजर, अपना रहे वेट एंड वॉच का फार्मूला

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 28 Mar 2021 07:53 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand By Election सल्ट उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा का सबसे ज्यादा इंतजार प्रमुख प्रतिपक्षी दल ...और पढ़ें

सल्ट में भाजपा प्रत्याशी पर टिकी कांग्रेस की नजर, अपना रहे वेट एंड वॉच का फार्मूला।
सल्ट में भाजपा प्रत्याशी पर टिकी कांग्रेस की नजर, अपना रहे वेट एंड वॉच का फार्मूला।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand By Election सल्ट उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा का सबसे ज्यादा इंतजार प्रमुख प्रतिपक्षी दल कांग्रेस को है। कांग्रेस की रणनीति सत्तारूढ़ दल के बाद ही अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की है। पार्टी को यह अंदेशा है कि भाजपा प्रत्याशी के चयन में अप्रत्याशित कदम उठा सकती है। ऐसा होने की स्थिति में कांग्रेस के मौजूदा पैनल में शामिल नामों से अलग किसी ज्यादा दमदार प्रत्याशी पर दांव खेलती दिख सकती है। लिहाजा वेट एंड वाच का फार्मूला अपनाया गया है। 17 अप्रैल को अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। सूबे में तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम और सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की घटना के बाद कांग्रेस ने भी अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। नेतृत्व परिवर्तन को सरकार की चार साल की एंटी इनकंबेंसी के तोड़ के रूप में देखे जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार और सत्तारूढ़ दल भाजपा को हर मोर्चे पर कड़ी टक्कर देने की तैयारी शुरू कर दी है। वैसे भी अगले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त शेष नहीं रह गया है। सल्ट उपचुनाव को कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव के लिए संदेश के तौर पर ले रही है। लिहाजा मजबूत टक्कर देने के पूरे जतन किए जा रहे हैं। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रत्याशी के चयन संबंध में तैयार किया गया पैनल केंद्रीय नेताओं को सौंप चुकी है। पैनल में विक्रम सिंह रावत और गंगा पंचोली के नाम हैं। पार्टी इस सीट से पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत को चुनाव में उतारना चाहती है। उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन रणजीत रामनगर सीट पर ही अपनी दावेदारी रखना चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी स्वीकार किया कि रणजीत सिंह रावत को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिशें जारी हैं। कांग्रेस को भाजपा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। 

पहले कांग्रेस इस रणनीति पर काम कर रही थी कि प्रत्याशी जल्द घोषित कर चुनाव में जुटा जाए। अब इसे बदला गया है। हालांकि, भाजपा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सल्ट उपचुनाव लड़ने की संभावना से इन्कार कर चुकी है। बावजूद इसके विपक्षी दल इस संभावना को लेकर चल रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत वर्तमान में पौड़ी सांसद हैं। उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा चुनाव लड़ना होगा। उपचुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च है। ऐसे में कांग्रेस रविवार या सोमवार शाम प्रत्याशी का एलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें- सुनील ध्यानी फिर बने उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष, पढ़ि‍ए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें