विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील ध्यानी फिर बने उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष, पढ़ि‍ए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 28 Mar 2021 07:05 AM (IST)

आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी महानगर कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन ...और पढ़ें

सुनील ध्यानी फिर बने उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष।
सुनील ध्यानी फिर बने उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष।

जागरण संवाददाता, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी महानगर कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने सुनील ध्यानी पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर महानगर अध्यक्ष बनाया है। जबकि, आशा राम भदूला, लक्ष्मी कांत भट्ट, राजेंद्र नेगी व किरण रावत कश्यप को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा नवीन भदूला, दीपक मधवाल व शैलेश खत्री को महानगर महामंत्री, विजल बलूनी, देवेंद्र रावत, अंकेश भंडारी, पीयूष सक्सेना व सरज पंवार को मंत्री,  मीनाक्षी सिंह, विवेक सिंह व शैलेश को महानगर संगठन मंत्री, अखिलेश पंवार, दीपक सेमवाल व प्रवीण नेगी को प्रचार मंत्री, सतपाल कंडारी को मीडिया प्रभारी और सतीश नौटियाल को महानगर प्रवक्ता बनाया गया है।

श्याम सिंह रमोला को महानगर सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, पंकज रतूड़ी को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष व सुलोचना इष्टवाल को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वार्ड अध्यक्षों की घोषणा भी की है। पंकज उनियाल को रांझावाला, सुमन राणा को धोरणखास, रूबी खान को दून विहार, अमरदीप को जाखन, सुनीता कुमाई को आर्यनगर, भग्गू ध्यानी को चुक्खुवाला, रूपेश वर्मा को इंदिरानगर, आरपी बडोनी को डिफेंस कालोनी, विनोद बिष्ट को निरंजनपुर व धीरज शर्मा को हर्रावाला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

कमेटी की रिपोर्ट सप्ताहभर में नहीं तो आंदोलन

उक्रांद के नेता शिव प्रसाद सेमवाल व संजय बहुगुणा ने उपनल कॢमयों के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि उपनल कॢमयों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट यदि एक सप्ताह में नहीं आती है तो उपनल कॢमयों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने शनिवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को समर्थन पत्र भी सौंपा। कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उसे सार्वजनिक भी किया जाना चाहिए। उपनल कॢमयों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। यूकेडी नेता वीरेंद्र थापा ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उपनल कॢमयों की मांगों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उनका समाधान करेंगे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand By Election: उक्रांद ने सल्‍ट उपचुनाव को प्रत्याशी किया घोषित, इनको बनाया प्रत्याशी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें