विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपीसीए ने आरबीआइ मुंबई को हराकर कब्जाया उत्तराखंड गोल्ड कप

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 07:29 PM (IST)

35वें ऑल इंडिया गोल्ड कप उत्तराखंड में यूपीसीए कानपुर ने अलमास शौकत व माधव कौशिक के शानदार शतक की बदौलत आरबीआइ मुंबई को 50 रन से हराकर खिताब जीत लिया।

यूपीसीए ने आरबीआइ मुंबई को हराकर कब्जाया उत्तराखंड गोल्ड कप
यूपीसीए ने आरबीआइ मुंबई को हराकर कब्जाया उत्तराखंड गोल्ड कप

देहरादून, [जेएनएन]: 35वें ऑल इंडिया गोल्ड कप उत्तराखंड में यूपीसीए कानपुर ने अलमास शौकत व माधव कौशिक के शानदार शतक की बदौलत आरबीआइ मुंबई को 50 रन से हराकर खिताब जीत लिया।  

रेंजर्स ग्राउंड में खेले गए फाइनल में आरबीआइ ने अंतिम विकेट तक जीत के लिए संघर्ष किया, लेकिन बड़े लक्ष्य को पार पाने में सफल नहीं हो सकी। एक समय आरबीआइ की टीम 217 पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। सयान मंडल (40) और चिराग (53) परमार ने आठवें विकेट के लिए 73 रन जोड़कर मैच में रोमांच ला दिया। 

ऐसे में यूपीसीए के कप्तान प्रशांत गुप्ता ने 38वें ओवर में धु्रव को गेंद थमाई। धु्रव ने भी कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए खतरनाक दिख रहे चिराग को प्रियम के हाथों कैच कराकर आरबीआइ की उम्मीद पर पानी फेर दिया। 

शुरुआती झटकों के बाद ध्रुव शौर्य  (95), कुलदीप हुड्डा (34) ने आरबीआइ के लिए तेजी से रन बटोरे, लेकिन टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। आरबीआइ की टीम 41.2 ओवर में 317 रन बनाकर आउट हो गई। यूपीसीए के लिए ध्रुव सिंह ने चार व अक्षदीप नाथ ने दो विकेट झटके। 

इससे पहले यूपीसीए के कप्तान प्रशांत आर्य ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। प्रशांत गुप्ता (42) व अलमास ने टीम को तेज शुरुआत दी। अक्षदीप नाथ (37) ने भी अच्छे हाथ दिखाए। चौथे क्रम पर खेलने आए माधव कौशिक (102) व अलमास (137) ने शतकीय पारी खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 176 रन जोड़े। माधव ने 60 गेंदों पर छह चौकों व सात छक्कों की मदद से शतक लगाया। 

संदीप तोमर (30) भी तेजी से रन बटोरे। यूपीसीए ने निर्धारित 45 ओवर में नौ विकेट खोकर 367 रन का लक्ष्य दिया था। समापन पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। 

स्कोर बोर्ड

यूपीसीए कानपुर: 45 ओवर में नौ विकेट खोकर 367 रन। 

प्रशांत गुप्ता का. सुमित बो सयान 42, अलमास बो सयान 137, अक्षदीप पगबाधा बो ज्योत 37, प्रियम गर्ग का. कुलदीप ज्योत 00, माधव का. चिराग बो सयान 102, संदीप तोमर रनआउट (कुलदीप) 30, उपेंद्र यादव बो कुलदीप 00, सौरभ कुमार रनआउट (कुलदीप) 01, शिवा नाबाद 01, शानु सैनी रनआउट (कुलदीप) 00। 

विकेट पतन: 78-1, 148-2, 148-3, 324-4, 349-5, 364-6, 366-7, 366-8, 367-9। अतिरिक्त: 17 रन। 

गेंदबाजी: कुलदीप 8-0-67-1, चिराग 2-0-20-0, अली मुर्तजा 9-0-66-0, सयान 6-0-52-3, धु्रव 7-0-48-0, ज्योत 9-0-59-2, राजेश 3-0-229-0, आर बिश्नोई सीनियर 1-0-23-0। 

आरबीआइ मुंबई: 41.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 317 रन। 

सुमित बो धु्रव 20, कुलदीप का. सौरभ बो धु्रव 34, ध्रुव शौर्य का. शानु बो ध्रुव 95, सयान बो शिवा 40, देवोब्रत का. जीशान बो शानु 20, राजेश का. प्रशांत बो अक्षदीप 02, सुमित पगबाधा बो सौरभ 10, ज्योत रनआउट (प्रियम) 19, चिराग का. प्रियम बो ध्रुव 53, अली मुर्तजा का. प्रियम बो अक्षदीप 15, आर बिश्नोई  नाबाद 00। 

विकेट पतन: 26-1, 64-2, 121-3, 152-4, 157-5, 182-6, 219-7, 292-8, 313-9, 317-10। अतिरिक्त: 08 रन। 

गेंदबाजी: ध्रुव 8.2-0-80-4, सौरभ 8-0-57-1, अक्षदीप 8-0-48-2, शिवा 8-1-42-1, संदीप 4-0-33-0, शानु 5-0-57-1। 

यह रहे खास

विजेता: यूपीसीए कानपुर (तीन लाख रुपये व ट्राफी)

उपविजेता: आरबीआइ मुंबई (दो लाख रुपये व ट्राफी)

मैन ऑफ द टूर्नामेंट: अलमास शौकत (यूपीसीए)

मैन ऑफ द मैच (फाइनल): माधव कौशिक (यूपीसीए)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अक्षदीप नाथ (यूपीसीए)

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: राधेश्याम (ओएनजीसी दिल्ली)

फेयर प्ले ट्रॉफी: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड 

यह भी पढ़ें: भारत की जीत पर दून में मनी दीवाली, पुलिस ने खदेड़ा

यह भी पढ़ें: गोल्ड कप: अलमास ने दिलाया यूपीसीए को फाइनल का टिकट

यह भी पढ़ें: गोल्ड कपः ध्रुव के दम पर आरबीआइ की खिताबी दस्तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।