Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UK Board Result 2025 Topper: 12th टॉपर अनुष्‍का ने 10th में भी मारी थी बाजी, शिक्षामंत्री ने फोन पर दी शाबासी

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 01:37 PM (IST)

    UK Board Result 2025 Topper उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 में 12वीं की टॉपर राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी की अनुष्का राणा बनी हैं। अनुष्का ने 10वीं में भी आईसीएससी बोर्ड से 92.2 प्रतिशत हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अनुष्का का कहना है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले भी टॉप कर सकते हैं। वह आगे डॉक्टर बनना चाहती हैं और नीट की तैयारी कर रही हैं।

    Hero Image
    UK Board Result 2025 Topper: उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर अनुष्का राणा. Jagran

    जागरण संवाददाता, देहरादून। UK Board Result 2025 Topper: उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी की अनुष्का राणा का परिवार टी स्टेट बंजारावाला में रहता है। अनुष्का 10वीं में भी आईसीएससी बोर्ड से 92.2 प्रतिशत हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का ने कहा कि रिजल्ट के लिए आज सुबह 11 बजे तक वेबसाइट खोलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन नहीं खुली। फिर मुझे बधाई देते हुए एक फोन आया बताया कि मैं शिक्षा मंत्री बोल रहा हूं। आप टॉपर हैं। इसके बाद लोग फोन कर बधाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- UK Board Result 2025 Topper List: परिणामों में लड़के या लड़कियां किसने मारी बाजी? यहां देखें टॉपरों की लिस्‍ट

    सरकारी स्कूल में हैं सभी सुविधाएं

    अनुष्का का कहना है कि जिसे पढ़ना होता है वो सरकारी और निजी स्कूल नहीं देखता। सरकारी स्कूल में सभी सुविधाएं हैं। यह एक मिथ है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होती। बताया कि उन्होंने 2023 तक द हेरिटेज स्कूल में पढ़ाई की। पिता आरएस राणा राजकीय इंटर का बड़ासी में भौतिक विज्ञान के शिक्षक हैं।

    पिता ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ेगी तो मैने हां भर दी। 11वीं में यूट्यूब को छोड़कर सभी सोशल मीडिया साइट बंद कर दी और पूरा जोर पढ़ाई पर रहा। हर दिन सात दिन घंटे की पढ़ाई की। कहा कि वो आगे डॉक्टर बनना चाहती है। इसके लिए नीट की तैयारी कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- UBSE UK Board Result 2025 LIVE: हाईस्कूल में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं टॉपर अनुष्‍का शिक्षक की बेटी

    आईआईटी रुड़की में पढ़ रहा भाई

    कहा कि आगे बढ़ने के लिए नंबर नहीं ज्ञान जरूरी है। उन्हें फुटबॉल खेलना और स्टोरी बुक पढ़ना अच्छा लगता है। अनुष्का के भाई अनुराग राणा भी 2024 में द हेरिजेट स्कूल से 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरे स्थान हासिल कर चुके हैं। अनुराग आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

    अनुष्का की मां कुमुद राणा ने बताया कि उनके दोनों बच्चे काफी समझदार हैं। जो भी बताया उन्होंने लगन से की। बुनियाद अच्छी होगी तो मजबूती मिलेगी। इसी उद्देश्य के साथ बच्चों पर मेहनत की।

    comedy show banner
    comedy show banner