Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    TV actor मनमोहन तिवारी ने की सीएम से भेंट, बोले- महाराष्ट्र के लोग उत्तराखंड वास‍ियों को देते हैं सम्‍मान

    By Jagran NewsEdited By: Sumit Kumar
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 10:59 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार शाम मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन के धारावाहिक जय भारती में मुख्य भूमिका निभा रहे ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में टीवी अभ‍िनेता ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने भेंट की।

    राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार शाम मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन के धारावाहिक जय भारती में मुख्य भूमिका निभा रहे ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उनके अभिनय को सराहा।

    सीएम धामी बोले हमारे ल‍िए गौरव की बात

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके और कई भोजुपरी व हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके मनमोहन तिवारी जय भारती धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड फिल्मों व धारावाहिक की शूटिंग के लिए बेहतर

    उन्होंने कहा कि मनमोहन तिवारी के रूप में सैनिकों के जीवन पर आधारित इस धारावाहिक में उत्तराखंड की भूमिका भी जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों व धारावाहिक की शूटिंग के लिए सबसे बेहतर स्थल है। अभिनेता मनमोहन तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जय भारती में भूमिका निभाते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

    सिने जगत के लोग करते हैं सीएम की कार्यशैली की प्रशंसा

    उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लोग उत्तराखंड के निवासियों को बहुत सम्मान देते हैं। युवा मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र में उनके कार्यो की सराहना की जाती है। सिने जगत के लोग भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते है। उन्होंने मुख्‍यमंत्री धामी को मुंबई आने का निमंत्रण भी दिया।

    द हिमालयन ड्राइव-2022 मसूरी से दिल्ली रवाना

    मसूरी : मसूरी पहुंची द हिमालयन ड्राइव-2022 (कार रैली) रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। लेखक प्रो. गणेश शैली और होटल सेवाय के मालिक किशोर काया ने झंडी दिखाकर ड्राइव के 50 सदस्यीय काफिले को रवाना किया। इस मौके पर प्रो. गणेश शैली ने कहा कि हिमालयन ड्राइव को अगर सरकारी सहयोग मिल जाए तो राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन से जुड़ी आर्थिकी मजबूत होगी।

    उत्तराखंड का पहाड़ी क्षेत्र स्विट्जरलैंड से भी सुंदर

    तीन नवंबर को ग्रेटर नोएडा से शुरू हुई द हिमालयन ड्राइव-2022 उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र से होते हुए शनिवार शाम मसूरी के सेवाय होटल पहुंची थी। जहां इसके प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया गया। ड्राइव के आयोजकों में शामिल चेन्नई के राजन सयाल ने बताया कि उत्तराखंड का पहाड़ी क्षेत्र स्विट्जरलैंड से भी सुंदर है। उत्तराखंड में ड्राइव के पड़ाव भीमताल, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और मसूरी रहे। बताया कि इससे पहले वर्ष 1984 में हिमालयन कार रैली आयोजित की गई थी और उस समय के मुकाबले आज उत्तराखंड की सड़कें बहुत अच्छी हो चुकी है, जिसका फायदा ड्राइव को मिल रहा है।

    Uttarakhand News: पूर्व सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा - हमारी सभ्यता-संस्कृति में पंचभूत का विशेष महत्व