Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान को किया नमन

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Tue, 23 Mar 2021 10:02 PM (IST)

    जन सरोकार मोर्चा ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को नगर निगम परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर उनके साहस को याद किया गया।

    Hero Image
    भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, उनके साहस को किया गया याद।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। जन सरोकार मोर्चा ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को नगर निगम परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को जन सरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम ने इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा 23 मार्च को देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह ने कभी भी अंग्रेजों के आगे झुकना नहीं सीखा और वह हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। आज आजाद भारत होने के बाद भी कुछ लोग अपनी राजनीति के चलते  देश को भी बेचने के लिए तैयार हैं। ऐसे लोगों से हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ऋषि जायसवाल, राजू गुप्ता, अनूप गुप्ता, सोनू राकेश गुप्ता, ईश्वर चंद्र यादव, परमेश्वर, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित थे। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी ने ऋषिकेश में बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की याद में चंद्रेश्वर नगर से नगर निगम शहीद स्मारक तक भगवा तिरंगा रैली निकाली। गढ़वाल संयोजक अमन पांडेय ने बताया कि इस रैली का उदेश्य युवाओं को जागरूक करना है।

    इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, राजू शर्मा, सुमित पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, विजय जुगरान, किसन मंडल, मनीष बंगवाल, जयेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर हुतात्मा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, सह संगठन मंत्री दिनेश कुलियाल, आप कार्यकर्ता डॉ राजे सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी गणेश बिजल्वाण, सुनील सेमवाल, प्रवीन असवाल आदि उपस्थित थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने शहीद स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

    इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जगजीत सिंह जग्गी, अमरदीप सिंह, अजय धीमान, वरुण शर्मा, हरिराम, अंकित गुप्ता, अनदीप सिंह, संदीप चौहान, अमित उप्पल, गुरवीर सिंह, अवनीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं वंदे मातरम फाउंडेशन अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी अरुण पांडेय, राहुल कुमार काकू, राहुल चौधरी, रवि पाल, राहुल पांडेय, सुयांस मिश्रा आदि ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर क्रांतिकारियों को याद किया।

    उधर, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमरजीत धीमान के साथ एनएसयूआइ के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, अजय धीमान, शुभम सारस्वत, श्याम शर्मा, कृष्णा राजभर, आदित्य किंगर आदि ने महान क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भारीतय कम्यूनिस्ट पार्टी की ऋषिकेश शाखा ने शहीदे-आजम भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजिलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, हरिनारायण राजभर, धर्मानंद लखेड़ा, पुरुषोत्तम बडोनी, देव सिंह गुसाईं, जगदीश कुलियाल, गिरश राजभर, उदय भानु आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- सीएम रावत ने हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार देते रहेंगे प्रेरणा

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner