विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह माह में शिफ्ट होगा प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 04 Jan 2020 10:19 AM (IST)

छावनी परिषद देहरादून की ओर से प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड मामले का समाधान होता दिख रहा है।

छह माह में शिफ्ट होगा प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड
छह माह में शिफ्ट होगा प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड

देहरादून, जेएनएन। छावनी परिषद देहरादून की ओर से प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड मामले का समाधान होता दिख रहा है।  छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने भरोसा दिया है कि अगले छह माह के भीतर इस मामले का हल ढूंढ लिया जाएगा, बशर्तें जिला प्रशासन ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए कैंट बोर्ड को अन्यत्र भूमि आवंटित करें।

क्षेत्रवासियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर कैंट बोर्ड ठाकुरपुर रोड पर मिनी स्टेडियम, पार्क का निर्माण करेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड को चारों तरफ से जाली से कवर करने, ग्राउंड के आसपास सीसीटीवी लगाने व सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि कैंट बोर्ड लिखित में उन्हें आश्वासन देता है तो वह अगले छह माह तक पूरा सहयोग करेंगे। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।

कहा कि कूड़ा डंप होने से आसपास के 26 गांव प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड को जल्द शिफ्ट करने और कूड़ा डंप न किए जाने की मांग की। इस पर सीईओ ने भूमि उपलब्ध होने पर ट्रेंचिंग ग्राउंड को अन्य जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता दरवान सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत, खिलाफ सिंह बिष्ट, हरि प्रसाद पुरोहित, दिनेश ध्यानी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने संभाला मोर्चा, पढ़िए पूरी खबर

कूड़ा डंप होने से क्षेत्रवासी परेशान

कैंट बोर्ड की ओर से ठाकुरपुर रोड पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रेमनगर व आसपास के क्षेत्र का कूड़ा डंप होता है। यहां पर एकत्र होने वाले कूड़े और इससे निकलने वाली दरुगध से आसपास रहने वाली आबादी मुसीबत में है। लिहाजा क्षेत्रवासी पिछले लंबे समय से इस बात को लेकर आंदोलित हैं कि ट्रेंचिंग ग्राउंड को ठाकुरपुर रोड से अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। इस मामले को लेकर दो दिन पहले क्षेत्रवासी जिलाधिकारी सी. रविशंकर से मिले थे। डीएम ने कैंट बोर्ड के अधिकारियों को मौका मुआयना कर मामले का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: गंदगी फैला रहा गढ़ी कैंट बोर्ड, पीसीबी ने भेजा नोटिस Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।