विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव निपटने के बाद भी दूनवासियों को जाम से नहीं मिली निजात

By Edited By:
Published: Mon, 15 Apr 2019 09:46 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Apr 2019 01:06 PM (GMT+05:30)

लोकसभा चुनाव में फोर्स की व्यवस्तता का बहाना खत्म होने के बाद शहर को जाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू नहीं हो पाई है।

चुनाव निपटने के बाद भी दूनवासियों को जाम से नहीं मिली निजात
चुनाव निपटने के बाद भी दूनवासियों को जाम से नहीं मिली निजात

देहरादून, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में फोर्स की व्यवस्तता का बहाना खत्म होने के बाद शहर को जाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू नहीं हो पाई है। शहर एक बार फिर जाम में फंसा। इस बार आम लोग ही नहीं एंबुलेंस में फंसे मरीजों की जिंदगी भी खतरे में पड़ी। 

हालात ऐसे थे कि एंबुलेंस भी कई स्थानों पर रेंग कर चली। लगातार कई दिनों से जगह-जगह पर जाम की स्थिति बनी हुई। जाम के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। राजपुर रोड, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तेग बहादुर रोड, बलबीर रोड चौक, सर्वे चौक, ओल्ड सर्वे चौक, ग्लोब चौक, दिलाराम चौक, दर्शनलाल चौक में जाम से पट रहा है। 

रोजाना जाम की स्थिति रहना बेशक दून के लिए आम बात हो गई है। पर वहीं स्कूली समय एक जैसा होने के कारण यह समस्या विकराल रूप ले रही है। इसे ठीक करने के लिए प्रशासन के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है।बलवीर रोड चौक में चारो ओर से गाड़ी फंसी होने के कारण वहा से गुजर रही एंबुलेंस को कोई रास्ता नहीं मिल सका। आलम यह रहा कि एंबुलेंस बार-बार हूटर चलाता रहा। पर जाम में पैक रास्ते में न आगे वाला वाहन चालक खिसक ही नहीं पाया। जिससे करीब दस मिनट तक एंबुलेंस को फंसा रहना पड़ा। मौके पर सीपीयू ने पहुंचकर वहा की व्यवस्था ठीक की। यह एंबुलेंस कारोनेशन के लिए जा रही थी। 

गलियों में भी रहा जाम 

मुख्य मार्गो पर तो हमेशा जाम की स्थिति रहती है। गलियों में जाम कम ही लगता है। लेकिन सोमवार को कर्जन रोड, लक्ष्मी रोड, प्रीतम रोड की गलियों में भी जाम की स्थिति रही। स्कूल की छुट्टी होने के समय यातायात थोड़ी देर अव्यस्थित रहा। इसके चलते यह जाम की स्थिति बनी। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य के अनुसार, ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दून में जाम से नहीं मिल रही लोगों को निजात, पुलिस बनी मूकदर्शक

यह भी पढ़ें: दून शहर में लग रहे जाम पर शासन सख्त, हरकत में आई पुलिस

यह भी पढ़ें: पुलिस बनी बेखबर, जाम में फंस रहा दून शहर, लोगों की मुसीबत