विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, चारधाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 06 Jan 2020 11:07 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 08:36 PM (IST)

उत्‍तराखंड में तीन शहरों का तापमान शून्य से भी नीचे है। कुमाऊं का मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान -2.1 रिकार्ड किया गया।

Uttarakhand Weather: शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, चारधाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात
Uttarakhand Weather: शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, चारधाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

देहरादून, जेएनएन। बर्फबारी और बारिश से उत्तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। वहीं, मसूरी समेत कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश जारी है। प्रदेश में बर्फबारी से 50 से ज्यादा गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं। बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही हैं। चमोली में औली और पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खोला जा सका। 

प्रदेश में तीन शहरों का तापमान शून्य से भी नीचे है। कुमाऊं का मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान -2.1 रिकार्ड किया गया। इसके अलावा प्रदेश के नौ शहरों में अधिकतम तापमान दहाई के अंक को भी नहीं छू पाया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह मिजाज आने वाले दिनों में भी बना रहेगा।

रविवार को हालांकि पूरे प्रदेश में धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवा राहत का एहसास नहीं होने दे रही है। केदारनाथ में करीब पांच फीट बर्फ की चादर पसरी हुई है। इन हालात में वहां पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हैं। केदारनाथ में करीब एक माह से बिजली और संचार संपर्क भंग है।  प्रदेश के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

यह भी पढ़ें: मसूरी में कोल्ड डे कंडीशन, दून में भी सर्दी का सितम

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर-----------अधि.-----------न्यून.
  • देहरादून--------16.6-----------3.6
  • उत्तरकाशी-----09.6-----------1.6
  • मसूरी-----------05.4-----------1.4
  • टिहरी-----------06.2-----------(-1.0)
  • हरिद्वार--------17.4-----------5.4
  • जोशीमठ--------06.1-----------1.2
  • पिथौरागढ़-------07.3---------(-0.1)
  • अल्मोड़ा---------08.1----------1.6
  • मुक्तेश्वर--------04.8-----------(-2.1)
  • नैनीताल---------08.3-----------1.0
  • यूएसनगर-------18.4-----------3.2
  • चम्पावत----------08.2-----------2.1

यह भी पढ़ें: Snowfall in Mussoorie: मसूरी में सीजन का पहला हिमपात, देखने को उमड़े पर्यटक