विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में पारे ने पकड़ी रफ्तार, अभी गर्मी से राहत के नहीं हैं आसार

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 29 May 2019 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 08:16 PM (IST)

उत्तराखंड के पहाड़ों में भी पारा रफ्तार पकड़ने लगा है। पारे की बढ़ती रफ्तार अब पसीने छुड़ाने लगी है। मौसम ...और पढ़ें

उत्तराखंड में पारे ने पकड़ी रफ्तार, अभी गर्मी से राहत के नहीं हैं आसार
उत्तराखंड में पारे ने पकड़ी रफ्तार, अभी गर्मी से राहत के नहीं हैं आसार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड के पहाड़ों में भी पारा रफ्तार पकड़ने लगा है।  पारे की बढ़ती रफ्तार अब पसीने छुड़ाने लगी है। उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.1 और 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पर्वतीय इलाकों में ये दोनों शहर सर्वाधिक गरम रहे। 

वहीं देहरादून में यह 38.8 व हरिद्वार में 39.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गरमी से निजात नहीं मिलने वाली है।

प्रदेश में मौसम के मिजाज तल्ख बना हुआ है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और गरम हवा के थपेड़ों से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम हो रही है।

पहाड़ों में सुबह-शाम भले ही सुकूनदायी हो, लेकिन दोपहर भारी गुजर रही है। यहां तक कि पिथौरागढ़ जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 मई तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। 31 मई अथवा एक जून के बाद परिवर्तन के संकेत हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर------------अधितम-----------न्यूनतम

देहरादून---------38.8--------------21.2

मसूरी------------27.7--------------16.8

नई टिहरी-------29.2--------------16.4

हरिद्वार---------39.1--------------22.0

उत्तरकाशी------36.1--------------14.0

जोशीमठ--------26.1--------------15.0

अल्मोड़ा---------34.1--------------11.4

नैनीताल---------28.3--------------20.0

पंतनगर---------40.0--------------17.9

पिथौरागढ़-------31.0--------------14.3

मुक्तेश्वर--------25.0--------------14.2

चंपावत----------28.0--------------16.1

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ राहत की बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में होगी बारिश, मैदानों में उछलेगा पारा; मसूरी में दर्ज हुआ इतना अधिक तापमान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बुधवार तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।