विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में बासंती बयार का अहसास, सात शहरों में सामान्य से नीचे पहुंचा पारा

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 15 May 2019 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 08:40 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक बासंती बयार का अहसास हो रहा है। आने वाले दो दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तराखंड में बासंती बयार का अहसास, सात शहरों में सामान्य से नीचे पहुंचा पारा
उत्तराखंड में बासंती बयार का अहसास, सात शहरों में सामान्य से नीचे पहुंचा पारा

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक बासंती बयार का अहसास हो रहा है। आने वाले दो दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे चढ़ते पारे पर अंकुश लगेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। 

दून समेत प्रदेश के सात प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 2011 के बाद यह पहला मौका है जब मई के दूसरे सप्ताह में देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। हांलाकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में दून के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र पंतनगर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे 35.0 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के चलते हल्की ठंड महसूस की गई। प्रदेश के पर्यटक स्थल मसूरी और नैनीताल का अधिकतम तामान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से यहां सैर-सपाटे को आए सैलानी सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म श्रीनगर गढ़वाल रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून व मसूरी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: मौसम का मिजाज: बारिश से देहरादून के पारे की रफ्तार पर ब्रेक

यह भी पढ़ें: मिजाज-ए मौसम: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार, गर्मी से राहत

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ में हुई बर्फबारी; मैदानी क्षेत्रों में छाए बादल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।