विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम का मिजाज: बारिश से देहरादून के पारे की रफ्तार पर ब्रेक

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 14 May 2019 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 08:47 PM (IST)

उच्च हिमालय में दो दिन से बर्फबारी और पर्वतीय क्षेत्र समेत देहरादून में बारिश का असर नजर आ रहा है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम का मिजाज: बारिश से देहरादून के पारे की रफ्तार पर ब्रेक
मौसम का मिजाज: बारिश से देहरादून के पारे की रफ्तार पर ब्रेक

देहरादून, जेएनएन। उच्च हिमालय में दो दिन से बर्फबारी और पर्वतीय क्षेत्र समेत देहरादून में बारिश का असर नजर आ रहा है। इससे देहरादून और हरिद्वार में पारे की रफ्तार पर अंकुश लगा है। सोमवार को दून अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई 2012 को दून का पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इस बार तापमान इस आंकड़े से काफी कम है।

टिहरी और उत्तरकाशी में सुबह बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं नैनीताल में भी झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का यह रुख बरकरार रहेगा। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश की संभावना है और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में शाम को आंधी आने का अंदेशा है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। 

सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिली। तापमान में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले सप्ताह उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को यह 32.8 डिग्री रहा। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 16 मई तक तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। अगले 24 घंटे में मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ आ सकता है।

यह भी पढ़ें: मिजाज-ए मौसम: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार, गर्मी से राहत

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ में हुई बर्फबारी; मैदानी क्षेत्रों में छाए बादल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।