विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टैक्सी संचालकों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 22 Mar 2018 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 11:06 AM (IST)

नैनीताल में टैक्सी परमिट पर पाबंदी के खिलाफ टैक्सी संचालकों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

टैक्सी संचालकों ने फूंका आंदोलन का बिगुल
टैक्सी संचालकों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

नैनीताल, [जेएनएन]: नैनीताल में टैक्सी परमिट पर पाबंदी के खिलाफ टैक्सी संचालकों ने  आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने इस मामले पर आरपार की जंग का ऐलान कर दिया है। आंदोलन की वजह से सरोवर नगरी में अधिकांश टेक्सी संचालन ठप पड़ा है।  टैक्सी ट्रेवल एशोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों टैक्सी मालिक व चालकों ने तल्लीताल गांधी पार्क पर धरना दिया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नीरज ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर कार्रवाई के लिए पांच दिन में पीएमओ से मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया गया, मगर राज्य के मुख्यमंत्री या किसी मंत्री ने आज तक उनकी मांग सुनी तक नहीं।

उन्होंने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन के साथ ही सरकार से पांच सूत्रीय मांग को लेकर चेताया जा रहा है। जिसमें निःशुल्क स्थाई टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था करने, टैक्सी वाहनों से नैनीताल प्रतिबंधित शब्द हटाने, आवारा कुत्तों व बंदर के आतंक से निजात दिलाने, पर्यटक बसों को शहर में प्रवेश देने तथा नैनी झील का अस्तित्व बचाते हुए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख है। इस दौरान महावीर बिष्ट, बबलू बोरा, पम्मी खान, केएल आर्य समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नगर निगम को लेकर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जोरदार प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: सड़क निर्माण में लापरवाही पर बरसे ग्रामीण, ईई को सुनार्इ खरी-खोटी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।