विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में इतने बड़े बजट की शूटिंग के लिए सुपरस्टार महेश बाबू पहुंचे दून

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 18 Jun 2018 11:13 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 05:33 PM (IST)

दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू उत्तराखंड में पहली बार हो रही बड़े बजट की शूटिंग के लिए दून पहुंच गए। फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े है।

उत्तराखंड में इतने बड़े बजट की शूटिंग के लिए सुपरस्टार महेश बाबू पहुंचे दून
उत्तराखंड में इतने बड़े बजट की शूटिंग के लिए सुपरस्टार महेश बाबू पहुंचे दून

देहरादून, [जेएनएन]: दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू की बड़े बजट वाली फिल्म की देहरादून में सोमवार से शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी छात्र की भूमिका निभाती नजर आएंगी। महेश बाबू और पूजा हेगड़े देहरादून पहुंच चुके हैं।

बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा और फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर डॉ. रती शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में हो रही है। बताया कि स्कूल को कॉलेज के रूप में दिखाया जाएगा। 

स्कूल में चार दिन तक शूटिंग होनी है, हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते स्कूल की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके बाद 22 जून से एफआरआइ में शूटिंग प्रस्तावित है। बताया कि अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

शूटिंग का शुभारंभ करेंगे सीएम

अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी उत्तराखंड का रुख करने लगी है। जिसे प्रोत्साहित करने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शूटिंग का शुभारंभ करेंगे।

अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म 

सुमित अदलखा ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। फिल्म का बजट 125 करोड़ है। बताया कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की शिवाय 80 करोड़ के बजट के साथ शूट हुई थी। शिवाय की शूटिंग मसूरी में की गई थी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड गायक जुबिन ने इस मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र, प्रशंसकों संग खिंचवाई फोटो

यह भी पढ़ें: 31 अगस्त को रिलीज होगी बिजली गुल मीटर चालू, निर्देशक ने जताया सीएम का आभार

यह भी पढ़ें: सिनेमा को समझने के लिए भाषा नहीं, भावनाओं की जरूरत