Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप निरीक्षक डबराल ने दिल्ली की महिला पर्यटक को रक्तदान कर बचाई जान

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jul 2021 10:13 PM (IST)

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) ऋषिकेश में भर्ती दिल्ली की एक महिला पर्यटक की गर्भपात के कारण हालत नाजुक हो गई। इन्हें ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। कोतवाली ऋषिकेश में तैनात उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने रक्तदान कर गंभीर मरीज महिला मरीज की जान बचाई।

    Hero Image
    दिल्ली की महिला पर्यटक को रक्तदान कर उप निरीक्षक डबराल ने निभाया कर्तव्य।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती दिल्ली की एक महिला पर्यटक की गर्भपात के कारण हालत नाजुक हो गई। इन्हें ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। कोतवाली ऋषिकेश में तैनात उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई। बड़ी बात यह है कि उप निरीक्षक डबराल का उस वक्त ब्लड प्रेशर हाई था। करीब दो घंटे तक उन्होंने प्रतीक्षा की। कई बार पानी पीने के बाद उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर सामान्य किया और रक्तदान कर अपना कर्तव्य निभाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश जनपद देहरादून में तैनात उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल को बुधवार शाम सूचना मिली कि एम्स ऋषिकेश में दिल्ली निवासी एक 25 वर्षीय महिला पर्यटक का गर्भपात हो जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर है और तत्काल महिला को चार यूनिट ओ नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है। महिला को अभी तक ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया है। शिव प्रसाद डबराल अपनी ड्यूटी से कुछ समय के लिए अवकाश लेकर रक्तदान के लिए एम्स पहुंचे। एम्स चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। जांच पाया गया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। महिला की बिगड़ी हालत को देखते हुए उप निरीक्षक डबराल ने तीन-चार बार पानी पीकर और लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद ब्लड प्रेशर को सामान्य किया। इसके बाद उन्होंने इस महिला के लिए रक्तदान किया। समय पर ब्लड मिलने से उसकी जान बच गई। महिला मरीज के स्वजनों ने उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल और उत्तराखंड पुलिस का समय पर मदद करने के लिए आभार जताया।

    यह भी पढ़ें- ईपीएफओ देहरादून के नए क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने कहा- हक मारने वाली कंपनियां रहेंगी राडार पर