विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉपर नहीं हैं शतकवीर, अध्ययन में समग्रता से मिला मुकाम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 30 Jul 2020 02:15 PM (IST)

परीक्षा में टॉप करना हर किसी का सपना होता है। मगर यह मुकाम उसी को मिल पाता है जिसके अध्ययन में समग्रता हो।

टॉपर नहीं हैं शतकवीर, अध्ययन में समग्रता से मिला मुकाम
टॉपर नहीं हैं शतकवीर, अध्ययन में समग्रता से मिला मुकाम

देहरादून, सुमन सेमवाल। परीक्षा में टॉप करना हर किसी का सपना होता है। मगर, यह मुकाम उसी को मिल पाता है, जिसके अध्ययन में समग्रता हो। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं व 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले दोनों छात्रों को किसी भी विषय में 100 अंक नहीं मिले हैं। मगर, सभी विषयों पर उचित ध्यान देने के चलते वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। दूसरी तरफ, टॉप 25 में आने वाले जिन छात्रों के दो या तीन विषयों में भी 100 नंबर आए हैं, वह शीर्ष स्थान से पीछे रह गए। इसकी बड़ी वजह यह देखने में आई कि 100 अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं अन्य विषयों, खासकर अंग्रेजी व हिंदी में निर्णायक अंक हासिल नहीं कर पाए।

12वीं कक्षा की बात करें तो तमाम छात्र-छात्राओं ने गणित, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए, मगर अंग्रेजी व हिंदी पर वह उतना ध्यान नहीं दे पाए या इन्हें उतनी तव्वजो नहीं दी। मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे रानीखेत इंटर कॉलेज के छात्र दीपक सती ने गणित, भौतिक व रसायन विज्ञान में पूरे अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि, अंग्रेजी में 83 व हिंदी में 92 अंक प्राप्त होने के चलते वह शीर्ष से दो स्थान पीछे रह गए। कुछ ऐसा ही मेरिट में पांचवां स्थान हासिल करने वाली बीएसएस विद्यालय, नैनीताल की छात्रा अंजली वर्मा के साथ भी हुआ। गणित-विज्ञान के साथ तीन विषयों में उन्होंने शत प्रतिशत अंक तो प्राप्त कर लिए, लेकिन हिंदी में 83 व अंग्रेजी में 90 नंबरों ने उनके कदम मंजिल से कुछ दूर पहले ही थाम दिए। 

यही बात 10वीं की परीक्षा में भी देखने को मिली। गणित व विज्ञान जैसे अहम विषय में 100 अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी दूसरे विषयों के साथ उतना बेहतर तालमेल नहीं बैठा पाए। मेरिट लिस्ट में पांचवें नंबर पर आए सरस्वती विद्या मंदिर बीएचईएल (हरिद्वार) के छात्र आकाश कुमार व टॉपर के बीच पांच अंकों का फासला है। उन्होंने गणित व विज्ञान में 100 अंक भी प्राप्त किए हैं। बस वह टॉप पर रहे गौरव सकलानी की तरह सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी में कुछ अंकों से पीछे रह गए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Board Examination Result: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षाफल में पर्वतीय जिलों के आगे पस्त पड़े मैदानी क्षेत्र

100 अंक हासिल करने वाले छात्र 

  • (टॉप 25 की मेरिट लिस्ट)
  • 12वीं कक्षा
  • गणित, 11
  • भौतिक विज्ञान, 08
  • अंग्रेजी, 04
  • 10वीं कक्षा
  • गणित, 61
  • विज्ञान, 16
  • अंग्रेजी, 01

यह भी पढ़ें: WATCH UK Board 12th Result 2020: राजिमस्त्री के बेटे ने किया कमाल, 95 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।