Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP में शामिल हो रहे नेताओं पर कांग्रेस का तंज, भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर भ्रष्टाचारी व माफिया

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 06:42 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने सोमवार को बयान जारी किया। कहा कि पिछले पांच साल में देश के सारे बड़े भ्रष्टाचारी खनन माफिया भू-माफिया दुराचार के आरोपी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आज भाजपा उनका अड्डा बन चकी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

    Hero Image
    माफिया व भ्रष्टाचारी भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर : कांग्रेस

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर हमला बोला। कहा भ्रष्टाचारी व माफिया भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर हैं।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी विद डिफरेंस का मुखौटा ओढ़ने वाली भाजपा की आज की दिशा और दशा देखकर दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा भी दुखी होती होगी कि किस भाजपा के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन लगा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरादत्त जोशी ने सोमवार को बयान जारी किया। कहा कि पिछले पांच साल में देश के सारे बड़े भ्रष्टाचारी, खनन माफिया, भू-माफिया, दुराचार के आरोपी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आज भाजपा उनका अड्डा बन चकी है।

    भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगा हो रहे पाप मुक्त

    उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। जिस किसी भी माफिया, भ्रष्टाचारियों के पीछे ईडी व सीबीआइ लगाई आज वे भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाकर अपने को पाप मुक्त कर रहे हैं और बड़बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी सभाओं में ईमानदारी का शंख बजा रहे हैं।

    मथुरादत्त जोशी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र को नारी के सुहाग का प्रतीक माना जाता है,लेकिन नरेन्द्र मोदी भारतीय नारी के मंगलसूत्र का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि नरेन्द्र मोदी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lok Sabha Election: मतदान के लिए 10 से अधिक विकल्प, चार लाख वोटरों में 274502 ने Voter ID का किया इस्तेमाल

    comedy show banner
    comedy show banner