Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काल्पनिक नहीं, जल्द दौड़ती दिखेगी मोनो और मेट्रो रेल

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 23 Sep 2018 01:31 PM (IST)

    देहरादून में जल्द ही मोनो और मेट्रो रेल दौड़ती नजर आएगी। ये कहना है परिवहन मंत्री यशपाल आर्य। उनका ये भी कहना है कि इससे हरिद्वार समेत अन्य शहरों को भी फायदा होगा।

    काल्पनिक नहीं, जल्द दौड़ती दिखेगी मोनो और मेट्रो रेल

    देहरादून, [जेएनएन]: परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि दून की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के मद्देनजर मोनो व मेट्रो रेल परियोजना काल्पनिक नहीं है। जल्द ही यह शहर में दौड़ती नजर आएंगी। न केवल दून शहर बल्कि हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की तक के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को पूरा होने में समय लगता है, मगर इससे पहले ही आलोचना शुरू हो जाती है। आलोचना ठीक है, मगर हमें समालोचक भी बनना चाहिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि वे लोग दून का दर्द महसूस कर रहे होंगे, जिन्होंने यहां की पुरानी जलवायु और माहौल देखा है। स्वाभाविक है कि विकास होगा तो हमें कुछ खोना भी पड़ेगा। विकास के मुद्दों पर शहर में चल रही सियासत पर उन्होंने कहा कि 'सियासत कहां नहीं होती, लेकिन हम इस जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।' जनता हमें जनादेश देती है और हमसे सभी वायदे पूरे करने की उम्मीद रखती है, लेकिन यह सच है कि इनमें कुछ वायदे ही पूरे होते है। विकास में आमजन की भागीदारी होनी चाहिए। 

    दून शहर का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी विख्यात है। यहां दून स्कूल व अन्य शैक्षिक संस्थानों की पहचान है लेकिन हमें प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के हालात देखकर उन्हें पीड़ा होती है, मगर सभी कार्य एक-साथ नहीं हो सकते। आर्य ने शहर में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जताई। पुलिस-व्यवस्था को सुधारना होगा। खुफिया तंत्र मजबूत करना होगा। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे, तभी सुरक्षित शहर की परिकल्पना की जा सकती है। पर्यावरण संतुलन को लेकर हमें पेड़ लगाने होंगे और उनकी परवरिश बच्चों की तरह करनी होगी। उन्होंने शहर की नफासत कायम रखने के लिए हर वर्ग से आगे आने का आह्वान किया। 

    यह भी पढ़ें: 'माय सिटी माय प्राइड फोरम' में बोले सीएम, दून की बेहतरी को होंगे हरसंभव प्रयास

    यह भी पढ़ें: विदेशियों ने पहाड़ की शांत वादियों को बनाया समाजसेवा की कर्मभूमि

    यह भी पढ़ें: कभी देश की आन-बान-शान रहे पेशावर विद्रोह के नायक अब ‘अतिक्रमणकारी’ घोषित