विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर, इस प्रतियोगिता में भाग ले दिखाएं अपना कौशल

By Edited By:
Published: Tue, 10 Dec 2019 10:13 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 08:41 PM (IST)

उत्तराखंड के युवाओं के लिए विश्वस्तरीय मंच पर अपने कौशल के प्रदर्शन को यह स्वर्णिम अवसर है। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता कुशल युवाओं को मौका देने जा रही है।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर, इस प्रतियोगिता में भाग ले दिखाएं अपना कौशल
उत्तराखंड के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर, इस प्रतियोगिता में भाग ले दिखाएं अपना कौशल

देहरादून, जेएनएन। दो साल में एक बार होने वाली प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स 2020 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से किया जाता है। 

उत्तराखंड के युवाओं के लिए विश्वस्तरीय मंच पर अपने कौशल के प्रदर्शन को यह स्वर्णिम अवसर है। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता भारत के कुशल युवाओं को 50 प्रकार के कौशल में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका देती है। प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण का आयोजन चार जोनों में किया जाएगा, इसका समापन दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ होगा। इंडिया स्किल्स के विजेताओं को 2021 में चीन में आयोजित व‌र्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। 

केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा भारत को कौशल की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बनाने के उद्देश्य के साथ युवाओं को मंच प्रदान किया जाता हैं। यह हैं चयनित 50 प्रकार के कौशल प्रदेश के युवा 50 प्रकार के कौशल जैसे मैकट्रोनिक्स, मैनुफेक्चरिंग, एरोनाटिकल इंजीनियरिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, बेकिंग, ब्यूटी थेरेपी, हेयरड्रेसिंग, कारपेंटरी, वाटर टेक्नोलॉजी, आइटी नेटवर्क आदि में हिस्सा ले सकते हैं। जिला, राज्य और क्षेत्रीय स्तर के बाद राष्ट्रीय इंडिया स्किल्स का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कई उद्यम प्रोजेक्ट मंजूर, युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार

वह उम्मीदवार जो प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं वह www.worldskillsindia.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह युवा कर सकते हैं आवेदन ऐसे युवा जिनका जन्म एक जनवरी 1999 के बाद हुआ है वह प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाकि मैकेट्रोनिक्स, मैनुफेक्चरिंग टीम चैलेंज, एरोनाटिकल इंजीनियरिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और वाटर टेक्नोलॉजी, आइटी नेटवर्क, केबलिंग में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि एक जनवरी 1996 के बाद होनी चाहिए। मोबाइल रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, लैंडस्केप, गार्डनिंग, कांक्रीट कंस्ट्रक्शन और मैकेट्रोनिक्स के लिए दो लोगों की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब सहकारी समितियां बेचेंगी ऑनलाइन उत्पाद, पढ़िए पूरी खबर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।