विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड : सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा में छह माह की मिलेगी छूट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 03 Dec 2020 08:01 AM (IST)

कोराना के कारण लगे लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए तय 42 वर्ष की आयुसीमा ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा में छह माह की छूट मिलेगी।
उत्‍तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा में छह माह की छूट मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: कोराना के कारण लगे लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए तय 42 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का एक मौका और देने का निर्णय लिया है। इसके तहत इन अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छह माह की छूट दी जाएगी। इस संबंध में जल्द शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।

 राज्य में इस समय सरकार का मुख्य फोकस विभागों में रिक्त पदों को भरने का है। इसके लिए लगातार आवेदन भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस समय प्रदेश की सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तय की गई है। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के कारण भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई। इसके कारण इस अवधि में कई आवेदक निर्धारित अधिकतम आयुसीमा को पार कर गए। इसे देखते हुए कई बेरोजगारों ने सरकार से अधिकतम आयुसीमा बढ़ाने की गुहार लगाई थी।

इसे देखते हुए सरकार ने कार्मिक विभाग को अधिकतम आयु सीमा को एक बार के लिए छह माह तक बढ़ाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए। कार्मिक द्वारा इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजा गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब कार्मिक विभाग आयुसीमा बढ़ाए जाने संबंधी आदेश को अंतिम रूप दे रहा है। माना जा रहा है कि एक दो दिनों के भीतर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Government: अपणि सरकार पोर्टल विकसित करने का कार्य हुआ तेज, सीएम हर तीन माह में लेंगे बैठक