विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍माया गया अभिनेता टाइगर श्रॉफ की पिटाई का दृश्‍य

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 19 Apr 2018 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 05:07 PM (IST)

दून में इन दिनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग हो रही है। यहां दो छात्र गुटों में मारपीट का ...और पढ़ें

फिल्‍माया गया अभिनेता टाइगर श्रॉफ की पिटाई का दृश्‍य
फिल्‍माया गया अभिनेता टाइगर श्रॉफ की पिटाई का दृश्‍य

देहरादून, [जेएनएन]: एफआरआइ में हुई मारपीट में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की खूब पिटाई हुई। जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है। दरअसल, एफआरआइ परिसर में बने 'सेंट थेरेसा स्कूल' में गुरुवार को दो छात्र गुटों में मारपीट का दृश्य फिल्माया गया। जिसमें अभिनेता आदित्य शील ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जमकर पिटाई की। 

एफआरआइ परिसर में इन दिनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग की जा रही है। जिसमें अभिनेता टाइगर श्राफ, अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया प्रमुख भूमिका में हैं। अब फिल्म में चौथे हीरो आदित्य शील की भी एंट्री हो गई। गुरुवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ और आदित्य शील पर ही मारपीट के सीन फिल्माए गए। दोपहर लंच के बाद स्कूल परिसर में ही कुछ स्टंट के सीन भी शूट किए गए। स्टंट के सीन के लिए स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल को खासतौर पर बुलाया गया है। श्याम कौशल को स्टंट के लिए लगातार तीन साल से बेस्ट स्टंट डायरेक्टर का अवार्ड मिल रहा है।

अनन्या और तारा ने देखी अक्टूबर 

पिछले दो दिन से शूटिंग में स्टंट और मारपीट के ही दृश्य शूट किए जा रहे हैं। जिस कारण अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को बाहर घूमने का मौका मिल रहा है। पिछले दिनों ही अभिनेता टाइगर श्राफ फिल्म बागी-2 देखने निकले थे तो गुरुवार शाम अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने भी फिल्म देखने का फैसला किया। दोनों ने इंदिरा नगर स्थित मॉल में जाकर अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' देखी। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों को पहचान लिया तो अनन्या और तारा ने उनके साथ फोटो खिंचाई और उन्हें ऑटोग्रॉफ भी दिया।    

यह भी पढ़ें: दून में बागी-2 के स्टंट दोहराना चाहते हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ

यह भी पढ़ें: बागी देखने मास्क पहनकर मॉल पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फिर भी पहचाने गए