विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून में बागी-2 के स्टंट दोहराना चाहते हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 19 Apr 2018 08:37 AM (IST)Updated: Thu, 19 Apr 2018 10:42 PM (IST)

अभिनेता टाइगर श्रॉफ 'बागी-2' के स्टंट को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के जरिये फिर से दोहराना चाहते हैं। दून में ...और पढ़ें

दून में बागी-2 के स्टंट दोहराना चाहते हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ
दून में बागी-2 के स्टंट दोहराना चाहते हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ

देहरादून, [हिमांशु जोशी]: अभिनेता टाइगर श्रॉफ 'बागी-2' की सफलता को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के जरिये एक बार फिर दोहराना चाहते हैं। दरअसल, टाइगर चाहते हैं कि बागी-2 के स्टंट को दून में फिर दोहराया जाए। इस मामले में प्रोडेक्शन की पूरी टीम भी टाइगर के साथ है। साफ है कि इस बार की स्टूडेंट ऑफ द ईयर कई मायनों में अलग और खास होने वाली है।   

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी-2' अब तक 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म कही जा रही है। फिल्म में टाइगर के स्टंट को लोगों ने काफी पसंद किया है। 

फिल्म सूत्रों के मुताबिक, इस साल टाइगर की दो फिल्में रिलीज होनी हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 नवंबर में रिलीज होगी। टाइगर की छवि एक बेहतर डांसर और एक्शन हीरो की है। टाइगर भी चाहते हैं कि उनको अपनी इस छवि का लाभ मिले। 

जहां तक बात स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की है तो यह कॉलेज लाइफ पर आधारित फिल्म है, जिसमें डांस से लेकर मस्ती सबकुछ है। लेकिन टाइगर चाहते हैं कि डांस और मस्ती के साथ ही कुछ स्टंट सीन को भी फिल्म का हिस्सा बनाया जाए। 

सूत्रों के मुताबिक, टाइगर ने अपनी इस इच्छा के बारे में करण जौहर को बताया है। इसके बाद करण ने फिल्म की स्क्रीप्ट में कुछ बदलाव किए हैं। इन्हीं बदलाव के बाद फिल्म में कुछ स्टंट सीन डाले गए हैं। करण भी चाहते हैं कि टाइगर की इस इमेज का फिल्म को फायदा हो। 

स्टंट सीन के लिए कुछ लग्जरी गाड़ियां, बाइक और जीप एफआरआइ भी आ चुकी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल भी देहरादून पहुंच गए हैं। बता दें कि फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

दून के तीन कलाकार होंगे टाइगर के टीचर 

एफआरआइ में चल रही 'पाठशाला' में एडमिशन के बाद टीचिंग स्टाफ की भी एंट्री हो गई है। समीर सोनी को स्कूल का प्रिंसिपल और गुल पनाग को टीचर बनाया गया है। इसके अलावा फिल्म में तीन टीचर सचिन कथूरिया, दिव्या और सुजाता पांडेय देहरादून से हैं।

यह भी पढ़ें: बागी देखने मास्क पहनकर मॉल पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फिर भी पहचाने गए 

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में अब गुल पनाग और समीर सोनी की एंट्री

यह भी पढ़ें: मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं ने की इसे युवक से सगाई