विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने इन्हें बताया चैंपियंस ट्राफी का प्रबल दावेदार

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 01 Jun 2017 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2017 08:10 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया को खिताब का प्रबल दावेदार मानते हैं। ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने इन्हें बताया चैंपियंस ट्राफी का प्रबल दावेदार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने इन्हें बताया चैंपियंस ट्राफी का प्रबल दावेदार

देहरादून, [जेएनएन]: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया को खिताब का प्रबल दावेदार मानते हैं। उनका कहना है कि दोनों ही टीमों को दबाव में बेहतर करने में महारत हासिल है। हालांकि, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को कम आंकना भूल होगी।  

गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी (एसीए) में चल रहे अविरल हाई परफॉरमेंस कैंप में युवा क्रिकेटरों को गेंदबाजी के टिप्स देने के लिए शॉन टेट दून पहुंचे हैं। आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स व कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल चुके शॉन ने मार्च 2017 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। 

भारत से प्रभावित शॉन ने यहां की नागरिकता भी ली है। ऐकेडमी में पत्रकारों से बातचीत में शॉन टेट ने कहा कि वर्तमान में तेज गेंदबाजों में उमेश यादव सबसे बेहतरीन है। मो. शमी और भुवनेश्वर कुमार के पास विविधता है। आइपीएल ने विश्व को कई उम्दा खिलाड़ी दिए हैं जो भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। शॉन ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली आक्रामकता के कारण विश्व में सबसे बेहतरीन हैं। 

भारतीय क्रिकेटरों पर ज्यादा बोझ

बीसीसीआइ सी लेवल कोच दिनेश नानावती ने कहा कि क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के चलते भारतीय क्रिकेटर इंजुरी की समस्या से जूझते रहते हैं। इंजुरी को कम करने के लिए बेहतर फिजियो व ट्रेनर की जरूरत है। 

बीसीसीआइ लेवल सी कोच व गेंदबाजी विशेषज्ञ वी वेंकटराम ने कहा कि विदेशी और देशी कोच की ट्रेनिंग में ज्यादा अंतर नहीं, लेकिन खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए कोच को भी क्रिकेट में आ रहे बदलाव के बारे में अपडेट होना होगा। 

यह भी पढ़ें: गोल्ड कपः यूपीसीए और एयर इंडिया क्वार्टर फाइनल में

यह भी पढ़ें: एचएसएल और एसआर क्लब क्रिकेट के फाइनल में

यह भी पढ़ें: ओएनजीसी और हरियाणा कोल्ट्स गोल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।