विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर सिपाही से सात लाख हड़पे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 02:47 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 06:00 AM (IST)

देहरादून में एक पुलिसकर्मी से धोखधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने सिपाही से जमीन का फर्जी अनुबंध करा कर सात लाख रुपये हड़प लिए।

जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर सिपाही से सात लाख हड़पे
जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर सिपाही से सात लाख हड़पे

देहरादून, [जेएनएन]: जमीन का फर्जी अनुबंध कर जालसाजों ने रायपुर थाने में तैनात सिपाही से सात लाख रुपये हड़प लिए। मामले में एसआइटी की जांच के बाद सोमवार को रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, रायपुर थाने में तैनात सिपाही सत्येंद्र कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में किराये के मकान में रहते हैं। वह शहर में मकान बनाने के लिए जमीन तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले देवेंद्र कुमार सैनी पुत्र बलजोर सिंह केवल विहार रायपुर से हुई। देवेंद्र ने उन्हें नौ मई 2016 को अधोईवाला में एक प्लॉट दिखाया।

यह भी पढ़ें: दो लाख रुपये की लॉटरी के चक्कर में गंवाए 30 हजार, जानिए कैसे की ठगी

सत्येंद्र को जमीन पसंद आ गई तो देवेंद्र ने अनुबंध कर दो किश्तों में सात लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह रजिस्ट्री करने से आनाकानी करने लगा। सत्येंद्र ने यह शिकायत एसआइटी से की। एसआइटी ने जांच की तो पता चला कि उक्त जमीन देवेंद्र की नहीं है। वास्तविक मालिक मंजू गुप्ता, योगेश कुमार, रश्मि गुप्ता व नितिन गुप्ता ने बताया कि जमीन सौदेबाजी का उन्हें पता तक नहीं है और न ही उन्होंने किसी को पावर ऑफ अटार्नी ही दी।

यह भी पढ़ें: पीएमओ का अफसर बन डाक्टर के खाते से 50 हजार उड़ाए

भू-स्वामियों ने एसआइटी को लिखित में दिया कि वह देवेंद्र कुमार को नहीं जानते हैं। जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर रायपुर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष रायपुर प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: फर्जी एग्रीमेंट कर साढ़े 10 लाख रुपये हड़पे

यह भी पढ़ें: कब्रिस्तान का सौदा कर इंजीनियर की पत्नी से ठगे सात लाख

यह भी पढ़ें: एटीएम बंद होने के बात कहकर पूछा कोड, खाते से उड़ाए हजारों