विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: कोरोना से प्रशासनिक अधिकारी समेत सात की मौत, अब तक हुई 138 की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 11 Aug 2020 09:46 AM (IST)

उत्तराखंड में कोरोना दिन-प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। मौत का बढ़ता आंकड़ा चिंता का सबब बन गया है। अगस्त ...और पढ़ें

Coronavirus: कोरोना से प्रशासनिक अधिकारी समेत सात की मौत, अब तक हुई 138 की मौत
Coronavirus: कोरोना से प्रशासनिक अधिकारी समेत सात की मौत, अब तक हुई 138 की मौत

देहरादून, जेएनएन। Coronavirus उत्तराखंड में कोरोना दिन-प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। मौत का बढ़ता आंकड़ा चिंता का सबब बन गया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में ही 58 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, जुलाई महीने में कोरोना संक्रमित 39 मरीजों की मौत हुई थी। सोमवार को भी सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 138 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 96 फीसद मौत मई के बाद हुई।  

स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती देहरादून के डीएम कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी की सोमवार को मौत हो गई। जीएमएस रोड निवासी 57 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी पांच अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें मधुमेह, निमोनिया की भी समस्या थी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति को गले में दर्द, खांसी, बुखार व सांस लेने की तकलीफ की वजह से आठ अगस्त को भर्ती किया गया था। सड़क दुर्घटना में घायल बिजनौर निवासी 30 वर्षीय महिला को 19 जुलाई को एम्स में भर्ती किया गया था। इस बीच, उसकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई। रविवार देर रात महिला की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus News Update: चौबीस घंटे के अंतराल में कोरोना संक्रमितों के 389 नए मरीज आए सामने, आंकड़ा दस हजार पार

हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें 83 वर्षीय महिला काशीपुर की रहने वाली थी। उसे निमोनिया व कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थी। इसके अलावा रुद्रपुर निवासी 35 वर्षीय महिला सांस संबंधी दिक्कत पर अस्पताल में भर्ती की गई थी। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यहां किच्छा निवासी 40 वर्षीय एक महिला की भी मौत हुई है। वह कोरोना संक्रमित थी। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा, जानिए पूरी गाइडलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।