Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद शर्मा का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 16 Nov 2020 03:54 PM (IST)

    नगर पालिका परिषद ऋषिकेश के पूर्व उपाध्यक्ष जनसंघ के जमाने से सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुरेश चंद शर्मा का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती थे।

    वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद शर्मा का निधन।

    ऋषिकेश, जेएनएन। नगर पालिका परिषद ऋषिकेश के पूर्व उपाध्यक्ष, जनसंघ के जमाने से सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुरेश चंद शर्मा का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    85 वर्षीय डॉ. सुरेश चंद शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका एम्स में उपचार चल रहा था। सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. सुरेश शर्मा जनसंघ के जमाने से ही संगठन में सक्रिय रहे हैं। आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए थे। 

    पंजाब सिंध क्षेत्र ऋषिकेश इंटर कॉलेज के वह पूर्व प्रधानाचार्य और पूर्व प्रबंधक भी रहे हैं। नगर पालिका परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहने के साथ वह ऋषिकेश भाजपा मंडल के अध्यक्ष और जिला मंत्री के पद पर भी रहे। उनकी बेटी स्नेह लता शर्मा नगर पालिका परिषद ऋषिकेश की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों संगठन नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

    यह भी पढ़ें: राज्य आंदोलनकारी मोहन भट्ट का निधन, सीढ़ी से फिसलकर हुए थे चोटिल

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्‍ली में निधन, कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में किया था अभिनय