विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड मुक्त विवि के कई पाठ्यक्रमों में नए सत्र से सेमेस्टर सिस्टम

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 15 Dec 2019 04:46 PM (IST)

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में नए सत्र से बीएससी एमए एमएससी और एमकॉम में सेमेस्टर सिस्टम लागू हो जाएगा।

उत्तराखंड मुक्त विवि के कई पाठ्यक्रमों में नए सत्र से सेमेस्टर सिस्टम
उत्तराखंड मुक्त विवि के कई पाठ्यक्रमों में नए सत्र से सेमेस्टर सिस्टम

देहरादून, अशोक केडियाल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में नए सत्र से बीएससी, एमए, एमएससी और एमकॉम में सेमेस्टर सिस्टम लागू हो जाएगा। यह फैसला विवि के कुलपति प्रो.ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में हुई विवि की अकादमिक अनुभाग की बैठक में लिया गया। 

यूओयू के एमबीए, बीबीए, कंप्यूटर साइंस जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पहले ही सेमेस्टर सिस्टम लागू है। अब चरणबद्ध ढंग से पारंपरिक पाठ्यक्रमों में भी सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जा रहा है। यूओयू में 88 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिनमें स्नातक और स्नातकोत्तर में डिग्री के अलावा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। यह कोर्स विवि के प्रदेशभर में 115 अध्ययन केंद्र और आठ क्षेत्रीय कार्यालय से संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में विवि में 69,743 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 

यूजीसी का सेमेस्टर सिस्टम पर जोर   

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)ने देशभर में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली (ओडीएल) से संचालित सभी मुक्त विवि में सत्र 2020-21 से सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने का आदेश जारी किया है। यूजीसी के कड़े नियमों के बाद यूओयू ने बैठक के बाद निर्णय लिया है। 

इन पाठ्यक्रमों में होगा सेमेस्टर लागू 

स्नातक में बीएससी के सभी पाठ्यक्रम, स्नातकोत्तर में एमए, एमएससी, एमकॉम के सभी विषय, बीए इन योगा, बीटीएच (बैचलर ऑफ टूरिज्म)। 

यह भी पढेें: JEE Main: परीक्षार्थियों का चेहरा केंद्र पर लगे कैमरे में होगा कैद, डाटाबेस से किया जाएगा मिलान

प्राइवेट परीक्षा के लिए एक मात्र विवि 

यूओयू में एकाएक छात्रों की संख्या बढ़ने की मुख्य वजह प्रदेश में प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने वाला यूओयू अकेला विवि है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि, श्रीदेव सुमन विवि व कुमाऊं विवि से प्राइवेट परीक्षा सिस्टम समाप्त हो गया है। ऐसे में घर बैठे या नौकरी पेशा व्यक्ति स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री लेना चाहते हैं तो यूओयू उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। वर्तमान में यूओयू में छात्राओं की संख्या 38,589 जबकि छात्रों की संख्या 31,154 है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जीएनएम पाठ्यक्रम पर संकट, लटकी बंदी की तलवार

कहां कितने छात्र   

बागेश्वर 2861, पिथौरागढ़ में 3649, पौड़ी में 4409, उत्तरकाशी में 5525, रानीखेत में 7435, रूड़की में 7922, हल्द्वानी में 18744 व देहरादून केंद्र में 19201 जनसंपर्क अधिकारी यूओयू डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि विवि की अकादमिक अनुभाग की बैठक में निर्णय लिया गया कि बीए और बीकॉम को छोड़ स्नातक में बीएससी के साथ ही स्नातकोत्तर में एमए, एमएससी और एमकॉम में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। यह ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई 2020 से प्रभावी होगा। जिन पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू किया जा रहा है उसके कुछ पाठ्यक्रम में बदलाव भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वर्चुअल क्लास में अब जेईई और नीट की कोचिंग भी, पढ़िए पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।