विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: 10 तस्‍वीरों में देखें उत्‍तरकाशी के पुरोला में बारिश का कहर, ATM सहित आठ दुकानें बही

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 11 Aug 2022 07:06 PM (IST)

Uttarakhand Weather News उत्‍तरकाशी जनपद के पुरोला में भारी बारिश से कुमोला बरसाती नदी उफान पर आ गई। इससे सड़क ...और पढ़ें

बीती रात उत्तरकाशी जनपद में भारी बारिश हुई। इससे एटीएम सहित आठ दुकानें बह गई।
बीती रात उत्तरकाशी जनपद में भारी बारिश हुई। इससे एटीएम सहित आठ दुकानें बह गई।

संवाद सूत्र पुरोला (उत्‍तरकाशी) : बीती रात उत्तरकाशी जनपद (Uttarkashi News) में भारी बारिश ( Heavy rain) हुई। इससे पुरोला में स्थित कुमोला बरसाती नदी उफान में आ गई। इससे सड़क किनारे पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम (ATM) के अलावा ज्वैलर्स, भोजनालय, कंप्यूटर सेंटर आठ दुकानें बह गई। देखें तस्‍वीरों में।

1 फोटो: उत्‍तरकाशी के पुरोला में भारी बारिश के कारण कुमोला बरसाती नदी में उफान आ गया। इसकी जद में आने एक एटीएम सहित आठ दुकानें बह गईं। पीएनबी शाखा प्रबंधक चंचल जोशी ने बताया कि गत बुधवार को रक्षा बंधन को देखते हुए 24 लाख रुपये एटीएम में डाले गए थे। जागरण

2 फोटो : पुरोला में भारी बारिश के कारण बरसाती नदी से हुए भू कटाव से कुछ इस तरह दुकान ढह गई।

3 फोटो : भूस्‍खलन के कारण आज गुरुवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास दिनभर बाधित रहा। जागरण

4 फोटो : पुरोला में दुकानों के ध्वस्त होने और भारी वर्षा के कारण पुरोला के ग्रामीण बुधवार पूरी रात जागे रहे।

5 फोटो : पुरोला में बुधवार की रात करीब 11 बजे से वर्षा शुरू हुई। वर्षा के कारण कुमोला नदी में उफान आया।

6 फोटो: रात में अधिक वर्षा होने और कुमोला नदी में उफान आने स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। बिजली के पोल जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने बिजली आपूर्ति ठप हुई।

7 फोटो: नौगांव स्योरी मोटर मार्ग नैणी गांव के पास इस तरह से ध्वस्त हो गया है। जागरण

8 फोटो : स्योरी मोटर मार्ग वर्षा के कारण पांच स्थानों पर बाधित हुआ है। जिससे पैदल आवाजाही भी पूरी तरह से बंद हो गई है। जागरण

9 फोटो : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा के पास भारी मलबा आने के कारण आज गुरुवार दोपहर तक बाधित रहा। जागरण

10 फोटो: बुधवार की रात को उत्तरकशी जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। जिसके कारण नदियां अपने उफान पर है। यमुना नदी अपने खतरे के निशान को पार कर गई है।

उत्‍तरकाशी में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को कर रहे पार, देखें वीडियो