29 निकायों में महिलाओं के पास अध्यक्ष की कुर्सी, जानिए
प्रदेश के जिन 84 नगर निकायों में चुनाव होना है, उनमें महापौर की तीन और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में अध्यक्ष की 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश के जिन 84 नगर निकायों में चुनाव होना है, उनमें महापौर की तीन और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में अध्यक्ष की 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु की ओर से रविवार देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम ऋषिकेश, हरिद्वार व कोटद्वार में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में 13-13 अध्यक्ष पद महिला आरक्षित हैं। वहीं, महापौर और अध्यक्ष के 41 पद सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। शेष 14 पद पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आरक्षण की तस्वीर
नगर पालिका परिषद जनपद देहरादून विकासनगर (अनुसूचित जाति), मसूरी, हरबर्टपुर (अनारक्षित) व डोईवाला (ओबीसी) जनपद हरिद्वार मंगलौर, लक्सर, शिवालिकनगर (अनारक्षित) जनपद उत्तरकाशी बाड़ाहाट (अनारक्षित) बड़कोट (महिला) व चिन्यालीसौड़ (ओबीसी-महिला) जनपद चमोली गोपेश्वर (अनुसूचित जाति), जोशीमठ (अनारक्षित), गौचर, कर्णप्रयाग (महिला) जनपद टिहरी टिहरी (ओबीसी-महिला), चंबा (महिला), नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, मुनिकी रेती ढालवाला (अनारक्षित) जनपद रुद्रप्रयाग रुदप्रयाग (महिला) जनपद पौड़ी पौड़ी (अनारक्षित), दुगड्डा (महिला) जनपद पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ (अनारक्षित), धारचूला (अनुसूचित जाति महिला), डीडीहाट (महिला) जनपद चंपावत टनकपुर, चंपावत (अनारक्षित) जनपद अल्मोड़ा अल्मोड़ा (अनारक्षित), रानीखेत-चिन्यानौला (अनुसूचित जाति महिला) जनपद बागेश्वर बागेश्वर (अनारक्षित) जनपद नैनीताल नैनीताल, भवाली (अनारक्षित), रामनगर (ओबीसी) ऊधमसिंहनगर जसपुर, सितारगंगज (अनारक्षित), गदरपुर (ओबीसी), किच्छा (अनुसूचित जाति), खटीमा (अनुसूचित जनजाति-महिला), महुआखेड़ागंज (महिला) नगर पंचायत जनपद हरिद्वार झबरेड़ा, लंढौरा (अनारक्षित), भगवानपुर (अनुसूचित जाति), पिरान कलियर (ओबीसी) जनपद उत्तरकाशी पुरोला, नौगांव (ओबीसी) जनपद चमोली पोखरी, गैरसैंण (अनारक्षित), नंदप्रयाग (ओबीसी महिला), थराली (अनुसूचित जाति महिला), पीपलकोटी (अनुसूचित जाति) जनपद टिहरी कीर्तिनगर (अनुसूचित जाति महिला), घनसाली (अनारक्षित), लंबगांव, चमियाला, गजा (महिला) जनपद रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा (महिला), ऊखीमठ (अनारक्षित) जनपद पौड़ी स्वर्गाश्रम-जौंक (अनारक्षित), सतपुली (महिला) जनपद पिथौरागढ़ गंगोलीहाट, बनबसा (महिला), बेरीनाग, लोहाघाट (अनारक्षित) जनपद अल्मोड़ा द्वाराहाट (अनारक्षित), भिकियासैंण (ओबीसी-महिला) जनपद बागेश्वर कपकोट (अनारक्षित) जनपद नैनीताल कालाढूंगी, भीमताल (अनारक्षित), लालकुंआ (अनुसूचित जाति) ऊधमसिंहनगर महुवाडावरा, सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, दिनेशपुर, शक्तिगढ़, नानकमत्ता (अनारक्षित), गूलरभोज (महिला)।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 84 स्थानीय निकायो में आरक्षण की अधिसूचना जारी
यह भी पढ़ें: रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर में बाद में होंगे स्थानीय निकाय के चुनाव
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 15 नवंबर को हो सकते हैं निकाय चुनाव, तैयारी में जुटी सरकार