विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: '…सनातन संस्कृति आहत हुई, हिंदू बर्दाश्त नहीं करेंगे', हिंदू संगठनों ने स्कूल के बाहर इस वजह से किया हंगामा

Published: Tue, 27 Feb 2024 08:41 PM (IST)

जौलीग्रांट स्थित एक स्कूल के सामने हिंदू संगठनों एवं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि सनातन देश में ...और पढ़ें

हिंदू संगठनों ने जौलीग्रांट स्थित एक विद्यालय के सामने जमकर किया हंगामा
हिंदू संगठनों ने जौलीग्रांट स्थित एक विद्यालय के सामने जमकर किया हंगामा

संवाद सहयोगी, डोईवाला। जौलीग्रांट स्थित एक विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के हाथों से कलावा काटने, तिलक हटाने व कड़ा आदि उतारने की सूचना पर हिंदू संगठनों एवं ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा काटा।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन का पुतला भी दहन किया गया। बाद में विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। घटना मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित होराइजन पब्लिक स्कूल में हुई।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा ने कहा कि ऐसी हरकत से सनातन संस्कृति आहत हुई है। जिसे हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजयुमो जिला मंत्री आयुष रावत ने कहा कि पूर्व में भी विद्यालय में इस तरह की घटनाएं हुई है। उन्होंने कहा कि सनातन देश में अगर इस तरह का व्यवहार विद्यालय में होगा तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। हनुमान चालीसा संगठन के संरक्षक मनीष सजवाण, बजरंग दल के जिला संयोजक नरेश उनियाल ने कहा कि सनातन धर्म को आहत करने वाला कोई भी कार्य यदि होगा तो इसका पुरजोर विरोध होगा।

'लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं'

इस अवसर पर गणेश, प्रदीप, विकास, नीरज कुमार, रोबिन, गोपाल, राकेश, सचिन, संतोष राजपूत, अंजलि रावत आदि मौजूद रहे। वहीं इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में कुछ लोगों ने घुसकर धारा 144 का उल्लंघन किया। साथ ही शिक्षिकाओं को भी वाहनों से जबरन उतारा गया जो कि गलत है।

यह भी पढ़ें-

देहरादून में चार लोग हुए ठगी का शिकार, साइबर ठग ने कहीं बिजली कनेक्शन काटने…तो कहीं कोरियर के नाम पर ऐंठे ढाई लाख