Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' को हिंदी राइटर्स गिल्ड ने साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jan 2021 11:01 PM (IST)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक को राजभवन में हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिष्ठित साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा निशंक ने कहा कि यह सम्मान उन भारतवंशियों को समर्पित है जो विदेश में रहकर भाषा और संस्कृति के लिए समर्पित हैं।

    Hero Image
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' को हिंदी राइटर्स गिल्ड ने साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

    राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक को शनिवार को राजभवन में हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिष्ठित साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा निशंक ने कहा कि यह सम्मान उन भारतवंशियों को समर्पित है, जो विदेश में रहकर भाषा और संस्कृति के लिए समर्पित हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा निशंक ने राइटर्स गिल्ड के साथ ही कनाडा में रह रहे भारतवंशियों और वहां कार्यरत भारतीय भाषा संस्थाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका यह सम्मान उन भारतवंशियों को समर्पित है, जो अत्यंत समर्पण से विदेशों में रहकर भी हिंदी, भारतीय भाषाओं और संस्कृति का परचम फहरा रहे हैं। साथ ही यह सम्मान उन मजदूर, किसान, शिक्षक और कामगारों को भी समर्पित है, जो तमाम कष्टों, कठिनाइयों और चुनौतियों के बीच भी नए भारत के निर्माण में लगे हुए हैं।

    उन्होंने कनाडा और भारत के बीच भाषा और संस्कृति को लेकर संवाद पर भी खुशी जताई और कहा कि वैश्विक संवाद हिंदी में होना महत्वपूर्ण है। यह हिंदी के वैश्विक भाषा बनने का प्रतीक भी है। उन्होंने कनाडा के उन कवियों, कहानीकारों और रचनाकारों को बधाई दी, जिनकी रचनाओं सपनों का आकाश और संभावनाओं की धरती का लोकार्पण आज हुआ है। 

    डा निशंक को सम्मानित करने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हिंदी को बच्चों और युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाना महत्वपूर्ण है। भारत की नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में शिक्षा को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि डा निशंक एक मूर्धन्य कवि, लेखक, पत्रकार और लोकप्रिय राजनेता हैं। विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी उन्होंने साहित्य सेवा के प्रति अपना समर्पण सिद्ध किया है। इस अवसर पर कनाडा में भारत की काउंसलर अपूर्वा श्रीवास्तव, कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर अजय बिसारिया, हिंदी राइटर्स गिल्ड के संस्थापक निदेशक विजय विक्रांत, इसरो के पूर्व अध्यक्ष कस्तूरी रंगन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें-केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक बोले, बड़ी सोच के साथ बनेगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत