Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: अतिक्रमण स्वयं हटवा लें वरना नगर निगम अपने स्तर से करेगा कार्रवाई, निगम ने शहर के बाजारों में कराई मुनादी

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 06:12 PM (IST)

    नगर निगम रुड़की अब इस मामले में कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने गुरुवार को बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई है जिसमें अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।

    Hero Image
    शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम रुड़की कड़ा रुख अपनाने जा रहा है।

    संवाद सहयोगी, रुड़की: शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम रुड़की कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। जल्द ही निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर सकता है। इसके चलते नगर निगम ने गुरुवार को शहर के बाजारों आदि में मुनादी कराई है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण स्वयं हटवा लें वरना निगम अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर का मेन बाजार हो, सिविल लाइंस हो या फिर कोई अन्य बाजार। सभी अतिक्रमण से अटे पड़े हैं। अतिक्रमण के कारण बाजारों की स्थिति बदतर हो गई है। इसके चलते बाजारों में आएदिन जाम लगता है, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि तमाम दुकानदारों ने दुकानों का सामान सड़कों पर सजाया है, जिससे बाजारों की सड़कें संकरी हो गई हैैं। नगर निगम रुड़की अब इस मामले में कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने गुरुवार को बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई है, जिसमें अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा। साथ ही सड़क पर रखा गया सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई निगम कभी भी शुरू कर देगा। इसलिए कोई भी दुकानदार अतिक्रमण न करे।

    यह भी पढ़ें- छावनी परिषद सस्ते दाम पर देगा जैविक खाद, बोर्ड की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को भी मंजूरी

    भगवानपुर में टोल से गुजरने वालों को कल से लगेगा झटका

    भगवानपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार से टोल महंगा हो जाएगा। एक माह पूर्व भी टोल प्लाजा पर शुल्क बढ़ाया गया था। जिसका काफी विरोध भी हुआ था, लेकिन आचार संहिता का हवाला देकर पुलिस ने तब आंदोलन नहीं होने दिया था। इसी बीच एक अप्रैल से सभी प्रकार के वाहनों के टोल पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में शुक्रवार से यहां पर कर्मचारियों व वाहन चालकों के बीच नोकझोंक बढऩा लाजिमी है। वहीं टोल प्रबंधक अमित चौधरी ने बताया कि यह मध्य रात्रि से बढ़ी हुई दरें लागू की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : नितिन गडकरी ने एनएच-72 पांवटा साहिब-बल्लूपुर के लिए मंजूर किए 1093.01 करोड़, सीएम धामी ने व्‍यक्‍त किया आभार