विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishikesh News: भारी बारिश से तपोवन में तबाही, मलबे में दब गई कई गाड़ियां; राहत कार्य जारी

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 09 Aug 2023 11:28 AM (GMT+05:30)

Rishikesh News उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश में कहर देखने को मिला। मंगलवार को यहां अचानक नाले ...और पढ़ें

भारी बारिश से तपोवन में तबाही, मलबे में दब गई कई गाड़ियां; राहत कार्य जारी
भारी बारिश से तपोवन में तबाही, मलबे में दब गई कई गाड़ियां; राहत कार्य जारी

ऋषिकेश, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का कहर बरप रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से मैदानी क्षेत्रों में भी नदी-नाले उफान पर हैं। ऋषिकेश में पर्वतीय क्षेत्र से आए पानी और मलबे ने तबाही मचाई। नाले उफान पर आ गए और इससे इलाके में मलबा भर गया।

नरेंद्र नगर प्रखंड के तपोवन क्षेत्र में बीती देर शाम पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले नाले में अचानक उफान आ गया। जिसकी चपेट में आकर कई वाहन मलबे में दब गए। प्रशासन की ओर से आज यहां राहत कार्य किए जाएंगे। बुधवार को यहां चारों तरफ मलबे में फंसी गाड़ियां नजर आईं।

मलबे में फंस गई पार्किंग में खड़ी गाड़ियां

नरेंद्र नगर के पर्वतीय क्षेत्र में हुई वर्षा का असर तपोवन क्षेत्र में भी देखा गया। बीती देर शाम यहां आने वाला बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सड़क के किनारे खड़े छह चौपहिया वाहन और चार दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। यह सभी वाहन खाली थे,जो पार्क किए गए थे। गाड़ियां मलबे में फंसी हुई है, जिसे निकाले के लिए आज काम किया जाएगा।

होटल लेमन ट्री के रास्ते में आया मलबा

गंगा तट पर स्थित होटल लेमन ट्री जाने वाले रास्ते में भी मलबा आ गया। जिस कारण यह मार्ग अवरुद्ध रहा। देर रात जेसीबी लगाकर रास्ता खोला गया। क्षेत्र की राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल ने बताया कि सभी क्षेत्र से मलबा हटाने और वाहनों को निकालने का काम शुरू किया जा रहा है। क्षेत्र में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है।