Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Latest News: सीएम धामी ने ली उत्तराखंड में भारी बारिश की जानकारी,अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Uttarakhand Latest News Today Updates : उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आफत आ गई है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरकनें लगे हैं। गौरीकुंड में अब एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है और इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं देहरादून में मंगलवार को भारी बारिश से आफत आ गई। कहीं कारें बह रही थी, तो कहीं हाईवे ही बह गए।

By Swati SinghWed, 09 Aug 2023 06:17 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। Uttarakhand Latest News Today Updates.. उत्तराखंड में मौसम के रौद्र रुप से लोग परेशान हैं। आसमान से बरस रही आफत से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

उत्तरकाशी में बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बादल छाए हुए हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। जनपद में अभी 10 ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।

उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कई घरों में भी पड़ी दरारें, जमींदोज होने की दहलीज पर भटवाड़ी के 150 भवन

पढ़िए उत्तराखंड की हर एक बड़ी अपडेट...

9 Aug 20233:52:13 PM
Rishikesh: अश्लील वीडियो के नाम पर सहकर्मी ने महिला को किया ब्लैकमेल

 ऋषिकेश। एक कंसलटेंट कंपनी में काम करने वाली महिला को उसके ही सहकर्मी ने ब्लैकमेल किया। झारखंड के रहने वाले ईशान महेंद्रु ने अपने जीजा के साथ मिलकर महिला को अश्लील वीडियो और फोटो के नाम पर ब्लैकमेल किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

9 Aug 20233:50:03 PM
युवती को एक महिला और उसके दोस्त ने जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला

 हरिद्वार। परिवार वालों से नाराज होकर नौकरी और घर की तलाश में निकली युवती को एक महिला और उसके साथियों ने जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छापा मारकर गैंग की सरगना महिला व उसके एक बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग पीड़िता को भी उनसे छुड़ाया गया है। शीला अपने बेटा-बेटी और दामाद के साथ मिलकर रैकेट चला रही थी। फरार दामाद की तलाश की जा रही है।

9 Aug 20233:21:16 PM
Uttarakhand: सीएम धामी ने ली अतिवृष्टि की जानकारी, अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये ताकि किसी भी प्रकार की आपदा में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से हो सके।

9 Aug 20233:01:00 PM
राहुल के बयान पर सीएम धामी का कटाक्ष

देहरादून। राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कटाक्ष किया है। सीएम धामी ने कहा कि भारत माता की "हत्या" शब्द का प्रयोग कर आज R.A.H.U.L. गांधी ने पूरे देश को शर्मशार करने का काम किया है। ये "शब्द, सोच और स्वप्न" या तो मुगल आक्रांताओं व अंग्रेजों के थे या फिर आज देश तोड़ने के लिए छद्म युद्ध लड़ रहे कांग्रेस के नेतृत्व में "महाठगबंधन" के हैं।

9 Aug 20232:06:22 PM
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूसे भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रपति को मानसखंड मंदिर माला मिशन पर आधारित काफी टेबल बुक भी भेंट की राज्यपाल ने राष्ट्रपति को चारधाम यात्रा और दिसंबर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित किया। इससे पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से भी भेंट की।

/

9 Aug 20232:02:32 PM
Uttarakhand News: मांगों पर कार्रवाई न होने पर राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिया धरना

देहरादून। लंबित मांगो पर कार्रवाई न होने से नाराज उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशालय में धरना दिया। संगठन की अध्यक्ष सुशील खत्री ने बताया सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से नही ले रही है। एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी न करने पर प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।

9 Aug 20231:41:42 PM
Haridwar News: महंत प्रेमदास महाराज हुए ब्रह्मलीन

हरिद्वार। महंत प्रेमदास महाराज ब्रह्मलीन दोपहर तीन बजे गौरी शंकर महादेव मंदिर परिसर में किया जाएगा अंतिम संस्कार। संत समाज में शोक की लहर‌। बैरागी संप्रदाय के उच्च कोटि के संत और श्रीनीलेश्वर महादेव मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज तड़के ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने अंतिम सांस नीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के आश्रम में ली।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी कैलाशानंद गिरि, स्वामी बालिकानंद गिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी आदि संतों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

/

9 Aug 20231:09:34 PM
गौरीकुंड हाईवे देवीधार में कल से है अवरूद्ध, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग विगत दिन देवीधार के पास आवाजाही हेतु अवरूद्ध हो गया था। बंद सड़क मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए दोनों ओर से जेसीबी मशीनों द्बारा मलबा हटाया जा रहा है। 

9 Aug 202312:55:35 PM
Kotdwar: भूस्खलन में दबे कई मकान, लोगो ने मुश्किल से बचाई जान; एक दबा

कोटद्वार। कोटद्वार में मंगलवार को हुई भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिला। प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्राम चुना महेड़ा में बीती रात भारी वर्षा के दौरान हुए भूस्खलन में कई मकान दब गए। मकान में रह रहे लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मकान में एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है। राजस्व पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

9 Aug 202312:27:16 PM
सीएम धामी करेंगे बारिश और इससे हुए नुकसान की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ देर में सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही भारी बारिश एवं इससे नुकसान की करेंगे समीक्षा।

9 Aug 202312:26:02 PM
Chamoli News: 10 अगस्त को चमोली में खराब रहेगा मौसम, सभी स्कूल किए गए बंद

चमोली। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी भारी बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा एक से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।

9 Aug 202312:21:33 PM
पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने की शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत से भेंट

देहरादून। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत से भेंट की। उन्होंने चकराता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत त्यूणी में राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं संचालित करने और हास्टल भवन का निर्माण करने की मांग की। साथ ही इंटर कॉलेज त्यूणी में नए भवन का निर्माण करने पर बल दिया। प्रतिनिधिमंडल में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी सम्मिलित थे।

9 Aug 202311:45:45 AM
Gaurikund Landslide: आज भी जारी है 20 लापता लोगों की तलाश

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड आपदा में लापता हुए 20 लोगों की खोजबीन आज छठे दिन भी जारी रही। सुबह से ही पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन टीम ने घटनास्थल व मंदाकिनी नदी में खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है।

9 Aug 202311:43:32 AM
Vikasnagar: 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम की हुई शुरूआत, छात्रों ने ली प्रतिज्ञा

विकासनगर। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत् झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई । कार्यक्रम के अंतर्गत पंचप्रण की प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य र्डॉ0 कामना लोहानी ने समस्त स्टाफ एवं छात्रों को पंचप्रण प्रतिज्ञा दिलाई।

9 Aug 202311:41:56 AM
पर्यावरण को बचाना होगा: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण को बचाना होगा। हैस्को जिस तरह से धरातल पर काम कर रहा है। उससे आने वाली पीढ़ी को सीख मिलेगी। बुधवार को शुक्लापुर स्थित हैस्को संस्थान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेचर पार्क की डीपीआर रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। धामी ने कहा हैस्को आज शोधकर्ताओं के लिए शोधकेंद्र बन चुका है। सरकार हर संभव प्रयासरत है।

9 Aug 202311:36:37 AM
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर पत्थर गिरने से बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, एक यात्री घायल

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास एक बस पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई। बस जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आ रही थी। अचानक डाबरकोट के पास पत्थर आने के कारण बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल है।

इन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी बड़कोट लाया जा रहा है। मृतक महिला की पहचान पायल के रुप में हुई है। वहीं घायल की पहचान कृष्ण सिंह धबानी के रुप में हुई है।

9 Aug 202311:31:40 AM
Pauri News: पौड़ी शहर में सुबह से ही छाए हैं बादल

पौड़ी। पौड़ी शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से जनपद में अभी एक एनएच, सात राज्य मार्ग तथा 18 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्व हैं।

9 Aug 202310:56:35 AM
Rishikesh: ऋषिकेश में उफान पर नाला, मलबे में दबे कई वाहन

ऋषिकेश। बारिश से ऋषिकेश में भारी नुकसान हुआ है। नरेंद्र नगर प्रखंड के तपोवन क्षेत्र में बीती देर शाम पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले नाले में अचानक उफान आ गया। जिसकी चपेट में आकर कई वाहन मलबे में दब गए। प्रशासन की ओर से आज यहां राहत कार्य किए जाएंगे।

/

9 Aug 202310:54:19 AM
Vikasnagar News: पपड़ियान गांव में मलबा आने से ग्रामीणों को हुआ नुकसना

विकासनगर। विकासनगर के पपड़ियान गांव में बारिश के बाद मलबा आने से ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों के घरों में मलबा घुसने से सामान खराब हो गया। मंगलवार रात में हुई बारिश के बाद अचानक मलबा आने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस भी सुरक्षा उपकरण के मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

9 Aug 202310:11:25 AM
Haridwar: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम लेगी हरिद्वार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में बढ़ते हुए नुकसान का आकलन करने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम बुधवार को खानपुर क्षेत्र का दौरा करेगी। टीम ने मंगलवार को अन्य क्षेत्रों का दौरा करके आकलन किया था। अभी तक जो तस्वीर सामने आई है, उसमें पता चला है कि बाढ़ से हरिद्वार जिले को 189 करोड़ का नुकसान हुआ है, सात लोगों की जान चली गई है, 370 भवनों को क्षति पहुंची है और 35000 हेक्टेयर भूमि कृषि भूमि को भारी नुकसान हुआ है। इसमें खड़ी फसलें तबाह ह गई हैं।

9 Aug 20239:54:55 AM
Badrinath Highway: बदरीनाथ हाईवे पर यातायात हुआ सामान्य

ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी और अटाली के पास अवरुद्ध हुआ मार्ग बुधवार की सुबह खोल दिया गया। इस रूट पर फंसे सभी माल वाहक वाहनों को प्राथमिकता के साथ रवाना किया गया। बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के पास अटाली में रुक रुक कर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो रहा था। तिमला शिवपुरी के समीप भी यही स्थिति बनी रही।

9 Aug 20239:48:44 AM
Chamoli Weather: चमोली मौसम खराब, बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारू

चमोली। चमोली में मौसम खराब हो गया है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और जल्द ही बारिश की संभावना है। इसी बीच कल से बंद बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर से खोल दिया गया है। याता एक बार फिर से जारी हो गई है।

9 Aug 20239:37:22 AM
Roorkee News: महिला से दुष्कर्म के मामले में गंगनहर कोतवाल पर गिरी गाज

रुड़की। गाजियाबाद की महिला से दुष्कर्म के मामले को बेहद हल्के में लेना गंगनहर कोतवाल को भारी पड़ गया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को देर रात प्रशासनिक आधार पर हटाते हुए दफ्तर अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर मनीष उपाध्याय को गंग नहर का नया कोतवाल बनाया है।

9 Aug 20239:35:54 AM
Kotdwar: मूसलाधार बारिश से उफान पर खोह नदी, पुल की रोड बही, आवाजाही बंद

 Kotdwar Rain...कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान उफान पर आई खोह नदी ने जमकर तांडव मचाया। नदी के तेज बहाव से मोहल्ला गाड़ी घाट में नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बह गई। प्रशासन ने रात में ही नदी के आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करवाया। साथ ही पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

9 Aug 20239:33:46 AM
कोटद्वार में कल से ही जारी है बारिश, उफान पर नदी-नाले

कोटद्वार। कोटद्वार का आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार को भी जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आई नदियों व बरसाती गदेरों क्षेत्र में काफी तबाही मचाई है। पनियाली गधेरे के तूफान पर आने से आमपढ़ाव, देवी रोड व कौड़िया क्षेत्र में कई स्थानों पर घरों व दुकानों में मलबा घुस गया। देवी रोड पर गदेरे के तेज बहाव में एक विद्युत पोल बह गया।

9 Aug 20239:32:18 AM
Kotdwar Rain: कोटद्वार में हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे 200 यात्री

कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से करीब 200 यात्री राजमार्ग में जगह-जगह फंसे हुए हैं। नजीबाद बुआ खाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के मध्य राजमार्ग कई जगह टूट गया है जबकि कई स्थानों पर राजमार्ग में मलबा आया हुआ है। राजमार्ग टूटने के कारण लोगों ने रात्रि में सड़क पर ही अपने वाहनों में रात गुजारी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us