Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में कोरोना संक्रमितों को संजीवनी दे रहे महाकाल के दीवाने

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 26 Apr 2021 11:05 AM (IST)

    देहरादून की धार्मिक संस्था महाकाल के दीवाने ने इससे इतर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। यह संस्था अपने संसाधनों से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।

    Hero Image
    महाकाल के दीवाने संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, देहरादून। कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में ऑक्सीजन की किल्लत ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या के साथ ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। इस परिस्थिति का फायदा उठाकर जहां कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी से भी नहीं चूक रहे। वहीं, देहरादून की धार्मिक संस्था महाकाल के दीवाने ने इससे इतर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। यह संस्था अपने संसाधनों से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संस्था के अध्यक्ष हैं दून के व्यापारी रोशन राणा। रोशन ने बताया कि पिछले साल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए इस संस्था की नींव रखी थी। तब संस्था ने जरूरतमंदों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराईं। हालात कुछ ठीक होने के बाद उनकी संस्था ने कई धार्मिक आयोजन भी कराए। अब कोरोना के फिर से विकराल होने पर यह संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय हो गई है। 

    रोशन ने बताया कि पिछले साल सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का भोजन था। इस दफा लोग जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में संस्था ने अपने स्तर से ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाकर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। संस्था अब तक पांच मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा चुकी है। इसमें दो मरीज मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती थे। बाकी के तीन मरीज निजी अस्पताल व होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे थे। बकौल रोशन, यह नेक काम उन्होंने अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों की मदद से शुरू किया था। अब वह अपने बाकी मित्रों से भी इसके लिए सहायता जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। रोशन के अलावा उनकी टीम में दीपक जेठी, अंकुर जैन और हेमराम अरोड़ा शामिल हैं। जो इस नेक काम में उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें-अस्पतालों में बेड की किल्लत के बीच ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ उपकरणों का भी संकट

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें