विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी डिग्री कॉलेजों में रिक्त पदों पर जल्द ही की जाएगी शिक्षकों की तैनाती

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2020 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 09:57 AM (IST)

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी डिग्री कॉलेजों में रिक्त पदों पर जल्द ही राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

सरकारी डिग्री कॉलेजों में रिक्त पदों पर जल्द ही की जाएगी शिक्षकों की तैनाती
सरकारी डिग्री कॉलेजों में रिक्त पदों पर जल्द ही की जाएगी शिक्षकों की तैनाती

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी डिग्री कॉलेजों में रिक्त पदों पर जल्द ही राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने 19 सरकारी डिग्री कॉलेजों में अपूर्ण भवन निर्माण कार्यों को 31 मार्च, 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

उच्च शिक्षा महकमे ने सरकारी डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त 877 पदों पर भर्ती अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा था। इनमें से आर्ट एंड ड्राइंग के पांच पदों को छोड़कर शेष पदों पर आयोग से चयनित शिक्षकों की तैनाती कॉलेजों में हो सकेगी। हाईकोर्ट के आदेश से नियुक्ति की राह खुल गई है। सूत्रों के मुताबिक आयोग करीब 332 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर सूची महकमे को सौंप चुका है। अब आयोग में ठप पड़ी 530 पदों पर चयन प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। 

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कक्ष में शुक्रवार को विभाग की समीक्षा के दौरान हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। समीक्षा के दौरान उन्होंने सरकारी डिग्री कॉलेजों के अधूरे भवनों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए जारी धनराशि का समयबद्ध इस्तेमाल होना चाहिए। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं और कॉलेज प्राचार्यों की जल्द बैठक करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: उच्च शिक्षा में भी मिलेगा भक्तदर्शन गौरव पुरस्कार, दी जाएगी 50 हजार की राशि

उन्होंने कहा कि जिन कॉलेजों में पद स्वीकृत हैं लेकिन छात्र नहीं हैं, उन पदों को आवश्यकता के मुताबिक अन्य कॉलेजों में भेजा जाए। 17 डिग्री कॉलेजों में स्ववित्तपोषित बीएड संकाय की गवर्निंग बॉडी की बैठक जल्द आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव अशोक कुमार, संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बोर्ड ऑफ स्टडीज तय करेगी निजी कॉलेजों का पाठ्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।