विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह, वापस लेंगे मुकदमें

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 01 Jan 2020 08:30 PM (IST)

विधायक देशराज कर्णवाल और पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के अब थमने के आसार नजर आ रहे हैं।

विधायक कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह, वापस लेंगे मुकदमें
विधायक कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह, वापस लेंगे मुकदमें

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के अब थमने के आसार नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप के बाद दोनों विधायक एक मंच पर आए और आपसी विवाद के पटाक्षेप करने की बात कही। दोनों विधायकों ने कहा कि वे एक दूसरे पर दर्ज कराए गए मुकदमें वापस ले लेंगे। 

भाजपा के निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच तीखा विवाद चल रहा है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज कराया हुआ है। वहीं, अनुशासनहीनता के मामले में चैंपियन पार्टी से भी निष्कासित चल रहे हैं। अब उनको पार्टी में फिर से वापस लिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। कारण यह कि पार्टी से निष्कासित होने के बाद चैंपियन बिल्कुल संयमित हैं और पार्टी और विधायक कर्णवाल के खिलाफ कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में दोनों विधायकों की संयुक्त पत्रकारवार्ता बुलाई गई थी। पत्रकारों से बातचीत में कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दोनों विधायकों का गतिरोध दूर हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने झबरेड़ा विधायक को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह सरकार व संगठन के आदेश का पालन करते हैं, जो भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे वह उनका पालन करेंगे। उन्होंने भी खानपुर विधायक को सपरिवार नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। झबरेड़ा विधायक ने कहा कि इस बात की सहमति बनी है कि दोनों विधायक एक दूसरे पर दर्ज कराए गए मुकदमें वापस लेंगे।  

आसान नहीं है मुकदमा वापस लेना

भले ही दोनों विधायक एक-दूसरे से मुकदमा वापस लेने की बात कर रहे हैं लेकिन यह इतना आसान नहीं है। कारण यह कि विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा दर्ज मुकदमें पर हाईकोर्ट चैंपियन की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर चुका है। इसके बाद से ही चैंपियन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हालांकि, विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि नीयत साफ है इसके लिए रास्ता निकल जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता कानून की जानकारी देगी भाजपा

सुलह में साफ नजर आया दबाव

दोनों विधायकों के बीच हुए इस सुलह में सरकार व संगठन का दबाव साफ नजर आया। दोनों विधायकों ने शुरूआत में मंच पर आते हुए एक दूसरे का अभिवादन तक नहीं किया था। मीडिया के कहने पर ही दोनों गले भी मिले। यहां तक कि बेहद संक्षिप्त पत्रकारवार्ता के बाद चैंपियन वहां से निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए रहे। पहले भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में दोनों विधायकों को बुलाकर सुलह कराई थी। लेकिन, कुछ दिनों में ही दोनों विधायकों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया था।  

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने की सीवर कनेक्शन चार्ज में रियायत की मांग Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।