Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी के कैम्प्टी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेटः डीएनए जांच से पता चलेगा मृतक नवजात का जैविक पिता कौन

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 08:31 AM (IST)

    Uttarakhand News टिहरी के कैम्प्टी क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। नाबालिग ने 13 सितम्बर को एक बच्चे को जन्म दिया था। उसने बताया था कि उससे दो लोगों ने दुष्कर्म किया था जिनमें एक उत्तराखंड पुलिस में सिपाही है। दूसरा आरोपी गुजरात भाग गया है। मृतक नवजात का लिया डीएनए सैंपल लिया गया है। किशोरी के मजिस्ट्रियल बयान दर्ज किए जाएंगे।

    Hero Image
    Uttarakhand News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: टिहरी के कैम्प्टी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मृतक नवजात के डीएनए सैंपल ले लिए हैं। इस मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को सूचना मिली है कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद ही एक आरोपित गुजरात चला गया था। ऐसे में पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए गुजरात भेजी गई है। पुलिस आरोपित पुलिस जवान की भी तलाश में जुटी हुई है।

    पीड़िता को किया डिस्चार्ज

    जिला अस्पताल कोरोनेशन में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जन संपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार किशोरी का स्वास्थ्य अब सामान्य हो गया था। जिसके चलते कुछ दवाएं एवं परहेज बताकर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नाराजगी जताई थी।

    13 सितम्बर को दिया था नवजात को जन्म

    कैम्प्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बीते 13 सितंबर को देहरादून के एक अस्पताल में एक नवजात को जन्म दिया। इसकी सूचना देहरादून पुलिस ने कैम्प्टी पुलिस को दी। जिसके बाद कैम्प्टी थानाध्यक्ष विनोद शर्मा ने अस्पताल टीम भेजकर मामले की जांच की।

    दो युवकों ने किया था दुष्कर्म

    जांच में किशोरी के स्वजनों ने बताया कि किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। इनमें से युवक नरेश निवासी ग्राम खसौसी नैनबाग और नीतेश नौटियाल निवासी ग्राम मरोड़ नैनबाग के खिलाफ कैम्प्टी शामिल हैं। इनमें से नीतेश नौटियाल उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है, जिसकी नियुक्ति अभी हरिद्वार जिले में है। कैम्प्टी थानाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि मृतक नवजात का डीएनए सैंपल ले लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Read Also: Weather Update: उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में आज भारी बारिश के आसार, देहरादून में राहत

    डीएनए जांच से पता चलेगा मृतक नवजात का जैविक पिता कौन

    पुलिस ने मृतक नवजात का डीएनए सैंपल ले लिया है। अब दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद उनके भी डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किशोरी ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसका जैविक पिता कौन है? पुलिस की मानें तो सात माह पहले दोनों आरोपित किशोरी के संपर्क में थे।

    Read Also: CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के गांवों के लिए सीएम धामी की बड़ी घाेषणा, शहर के बाद शुरू होगी ये व्यवस्था

    comedy show banner
    comedy show banner