विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कबाड़ी को मिलाा पुराने नोटों का जखीरा, भुनाने गया तो...

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 02:40 AM (IST)

ऋषिकेश में एक कबाड़ी वाले को पुराने पांच सौ रुपये के नोटों का जखीरा मिला। उसने कुछ गड्डियों को अपने ...और पढ़ें

कबाड़ी को मिलाा पुराने नोटों का जखीरा, भुनाने गया तो...
कबाड़ी को मिलाा पुराने नोटों का जखीरा, भुनाने गया तो...

ऋषिकेश, [जेएनएन]: 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट चलन से बाहर होने के बाद जैसा अंदेशा जताया जा रहा था, ठीक वैसा ही तीर्थनगरी में देखने को मिला। यहां मुनिकीरेती क्षेत्र में नौ लाख 85 हजार रुपए के पुराने नोट मिले हैं। खाई में फेंकी इस रकम में से कुछ कबाड़ी के हाथ लगी थी, जबकि कुछ पुलिस ने बरामद किए। कबाडी ने इसमें से एक नोट भुनाने का प्रयास किया तो पूरा मामला खुल गया।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुनिकीरेती इलाके में कबाड़ी 500 रुपये का पुराना नोट लेकर एक दुकान पर सामान लेने पहुंचा। वहां खड़े गाइड का काम करने वाले तीन युवकों को उस पर शक हुआ, उन्होंने उसके थैले की तलाशी ली। थैले में 500 के पुराने नोटों की कई गड्डियां मिलीं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नोट कब्जे में ले लिए।

पढ़ें:-नहर में बहते मिलने नोट, पकड़ने को मची मारा मारी

पूछताछ में कबाड़ी ने अपना नाम उत्तम सिंह थानू पुत्र मांगे राम निवासी महाकाली, अनखल, नेपाल बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह सड़क के नीचे ढलान में कूड़ा बीनने के लिए गया था, गंगा तट पर उसे नोटों के बंडल पड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने खाई में उतर कर वहां से 500 रुपये के नोटों की कुछ और गड्डियां बरामद कीं। कुल मिलाकर पुलिस को नौ लाख 85 हजार रुपये के पुराने नोट मिले।

कुछ देर बाद में आयकर विभाग की टीम ने मुनिकीरेती थाने पहुंचकर नोटों की जांच की। ये सभी पुरानी करेंसी के असली नोट थे, जिनमें से कुछ नोट मिट्टी व कीचड़ लगने से खराब भी हो गए थे।

पढ़ें:-मजदूरों को मिले 4.58 लाख के पुराने नोट, कर रहे थे बंटवारा तभी..

थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि फिलहाल पुलिस इन नोटों की जांच में जुटी है। इस रकम को कहां और किस तरह जमा किया जाना है, इसके लिए गाइड लाइन ली जा रही है। नोट किसने फेंके होंगे, इसके लिए पुलिस कई पहलुओं से जांच पड़ताल कर रही है।

दो बार पहले भी मिल चुके हैं नोट

इससे पहले हरिद्वार में गंगा में सिक्के बीनने वाले युवक को चार लाख 38 हजार और राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से लगे जंगल में चारा लेने गई महिलाओं को साढ़े चार लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद हुई थी।

पढ़ें:-500-1000 के नोटों की कतरनें मिली, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।