विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं के लिए क्वीन और पुरुषों को किंग हर्बल टी, जानिए इसके फायदे

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 05 Dec 2019 08:33 AM (IST)

जड़ी-बूटी शोध संस्थान ने महिलाओं के लिए क्वीन और पुरुषों के लिए किंग नाम से अनूठी हर्बल टी तैयार की ...और पढ़ें

महिलाओं के लिए क्वीन और पुरुषों को किंग हर्बल टी, जानिए इसके फायदे
महिलाओं के लिए क्वीन और पुरुषों को किंग हर्बल टी, जानिए इसके फायदे

देहरादून, अंकुर शर्मा। जड़ी-बूटी शोध संस्थान ने महिलाओं के लिए क्वीन और पुरुषों के लिए किंग नाम से अनूठी हर्बल टी तैयार की है। यह चाय बढ़ती उम्र के असर को कम कर इम्यून (प्रतिरक्षा) सिस्टम को मजबूत करेगी। साथ ही  गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होगी। संस्थान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों को भी इस चाय को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वो चाय की बिक्री से अपनी आर्थिकी संवार सकें। 

जड़ी-बूटी शोध संस्थान ने एक शोध में पाया कि बदलती जीवन शैली के कारण लोग शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, इम्यून सिस्टम कमजोर पडऩा जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, बदली जीवन शैली में चाय भी जीवन का अहम हिस्सा बन गई है। 

इसी के मद्देनजर संस्थान ने चाय को ही 'सौ मर्जों की एक दवा' बनाने का फैसला किया। इसी की परिणति है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों से महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग 'क्वीन' और 'किंग' हर्बल चाय तैयार की गई । 

(फोटोः जड़ी-बूटी शोध संस्थान देहरादून के निदेशक डॉ. चंद्रशेखर सनवाल  )

जड़ी-बूटी शोध संस्थान देहरादून के निदेशक डॉ. चंद्रशेखर सनवाल बताते हैं कि 'किंग' चाय में पुरुषों की जरूरत के अनुसार ऐसी वनस्पतियां मिलाई गई हैं, जो इम्यून सिस्टम मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में सहायक हैं। 

वहीं 'क्वीन' चाय में शामिल वनस्पतियां बढ़ती उम्र का असर कम करने, त्वचा में निखार लाने, शरीर को ताजगी प्रदान करने में उपयोगी होंगी। इस चाय को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है और जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: फूड सेफ्टी में भी बिगड़ी उत्तराखंड की साख, प्रदर्शन में फिसड्डी; पढ़िए पूरी खबर 

किंग हर्बल: वन तुलसी, तुलसी, सी-बक थोर्न, थुनेर व रोडोडेन्ड्रोन (बुरांश)।

क्वीन हर्बल: रामा तुलसी, वन तुलसी, श्यामा तुलसी, लेमन ग्रास, कैमोमाइल, तेजपत्ता, बड़ी इलायची, रोज पेटल्स, सौंफ व अदरक।

यह भी पढ़ें: देहरादून में अनाधिकृत रूप से चल रहे हैं कई पैथोलॉजी लैब, पढ़िए पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।