Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में देश की जनता करेगी चौकीदार की विदार्इ: प्रीतम सिंह

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jun 2018 05:21 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता चौकीदार की विदार्इ करेगी।

    लोकसभा चुनाव में देश की जनता करेगी चौकीदार की विदार्इ: प्रीतम सिंह

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एकबार फिर भाजपा पर बरसे हैं। उनका कहना है कि जब राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी, उस वक्त भाजपा कहती थी कि डबल इंजन की सरकार आने पर राज्य में विकास की नदियां बहेंगी। मगर, चुनाव जीतने के बाद भाजपा के घोषणा पत्र से विकास शब्द ही नदारद हो गया। जनता से झूठे वायदे कर सत्ता पाने वाली भाजपा को अब जनता समझ चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता चौकीदार की विदाई करने वाली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित लोनिवि के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोई निर्णय लेने से पूर्व सही तरीके से अध्ययन नहीं करती, जिस कारण न्यायालय सरकार के निर्णय को बदल देता है। सरकार की ओर से अधिवक्ता भी स्पष्ट तौर पर सरकार का पक्ष नहीं रख पाते हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार जब चुनाव जीतकर आई तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि हम जीरो टॉलरेंस की सरकार देंगे। अगर, सरकार की नियत साफ होती तो वह राज्य में लोकायुक्त पारित करती। राज्य सरकार अपने भाजपा नेताओं की आवभगत में लगी रहती है। राज्य की जनता से उसका मोह ही नहीं है। शराब नीति पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार घर-घर में शराब पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन का इस्तेमाल कर रही है और जो इसका विरोध कर रहा है। उस पर पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया जा रहा है। उनका कहना है इस डबल इंजन की सरकार से बढ़िया कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस की सिंगल इंजन की सरकार कर रही थी। वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़कर सत्ता में वापिस करेगी।

    पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, जयपाल जाटव, जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, रामविलास रावत, सनत शास्त्री, जय सिंह रावत, अभिषेक शर्मा, मधु मिश्रा, विमला रावत, उमा ओबरॉय, किरन शर्मा, सरोज देवराड़ी आदि उपस्थित थे। 

    यह भी पढ़ें: आपातकाल के खिलाफ दूसरी आजादी की लड़ाई: अजय भट्ट

    यह भी पढ़ें: तानाशाही के लिए देश में कोई स्थान नहीं: प्रकाश पंत

    यह भी पढ़ें: 43 साल पहले पहाड़ ने भी भोगा उत्पीड़न का दंश