विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपातकाल के खिलाफ दूसरी आजादी की लड़ाई: अजय भट्ट

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 26 Jun 2018 01:30 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 05:21 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ संघर्ष देश में आजादी की दूसरी लड़ाई थी।

आपातकाल के खिलाफ दूसरी आजादी की लड़ाई: अजय भट्ट
आपातकाल के खिलाफ दूसरी आजादी की लड़ाई: अजय भट्ट

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: आपातकाल की 43 वीं वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ संघर्ष देश में आजादी की दूसरी लड़ाई थी। इस लड़ाई में लाखों लोगों ने भाग लिया और कई प्रकार से यातनाएं भी सही। इस दौरान कई लोग शहीद भी हो गए ।

एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस के चरित्र का प्रमाण है। इतिहास बताता है कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के लिए हमेशा हर प्रकार के प्रपंच किए। यहां तक कि इंदिरा गांधी के चुनाव को जब न्यायालय ने अवैध घोषित कर दिया तो उन्होंने न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने के स्थान पर देश में आपातकाल लगा दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्ता का खेल करती है और इसके लिए वह किसी भी सीमा तक जा सकती है। आज भी वह सत्ता के लिए हर प्रकार के षडय़ंत्र और समाज में अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है। 

अजय भट्ट ने आपातकाल के समय संघर्ष करने वाले सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि इन सेनानियों को इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उत्तराखंड दौरा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर गया है । शाह के दौरे की आलोचना करने पर ओर उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को दृष्टि दोष हो गया है। 

यह भी पढ़ें: तानाशाही के लिए देश में कोई स्थान नहीं: प्रकाश पंत

यह भी पढ़ें: 43 साल पहले पहाड़ ने भी भोगा उत्पीड़न का दंश

यह भी पढ़ें: शाह बोले, सत्ता के लिए समाज में जहर फैला रही कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।