विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ उतरने को तैयार उत्तराखंड क्रिकेट टीम

By Edited By:
Published: Sun, 20 May 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 09:28 PM (IST)

22 मई को सीएयू और अफगानिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में डे-नाइट प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। जिसके आइकन खिलाड़ी पवन सुयाल होंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ उतरने को तैयार उत्तराखंड क्रिकेट टीम
अफगानिस्तान के खिलाफ उतरने को तैयार उत्तराखंड क्रिकेट टीम

देहरादून, [जेएनएन]: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी-20 प्रैक्टिस मैच में उत्तराखंड मूल के आइपीएल खिलाड़ी पवन सुयाल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के आइकन खिलाड़ी होंगे। साथ ही दो रणजी क्रिकेटर भी इस मैच के लिए सीएयू के संपर्क में हैं। सीएयू की टीम की औपचारिक घोषणा रविवार को कर दी जाएगी। 22 मई को सीएयू और अफगानिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में डे-नाइट प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। सीएयू की टीम चुनने के लिए तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में शनिवार को भी ट्रायल प्रक्रिया जारी रहे। 

अफगानिस्तान को कड़ी टक्कर देने के लिए सीएयू ने दिल्ली के रणजी और आइपीएल खिलाड़ी पवन सुयाल को टीम में शामिल किया है। मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले सुयाल ने दून आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वहीं, इस सीजन में दिल्ली की टीम से रणजी ट्रॉफी खेल चुके कुणाल चंदेला भी सीएयू का हिस्सा हो सकते हैं। 

सीएयू के प्रभारी सचिव महिम वर्मा ने बताया कि यदि कुणाल को गोल्ड कप के लिए दिल्ली की टीम में मौका नहीं मिलता है तो वे उत्तराखंड से खेलेंगे। साथ ही जम्मू-कश्मीर के रणजी खिलाड़ी उत्तराखंड मूल के शुभम ठाकुर भी दून पहुंच गए हैं। इनके अलावा अंडर-19 जूनियर व‌र्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल को भी टीम में शामिल करने की तैयारी है। पूर्व विज्जी ट्रॉफी खिलाड़ी अमित पांडेय व मनीष गुरुंग सीएयू की टीम तैयार कर रहे हैं। 

वर्मा ने बताया कि 20 सदस्यीय टीम का चयन लगभग कर लिया गया है। यही टीम अफगानिस्तान के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी और उसके बाद ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। अफगानिस्तान ने की गेंदबाजों की डिमांड अपने दूसरे होम ग्राउंड में प्रैक्टिस के लिए अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने सीएयू से 12 गेंदबाज उपलब्ध कराने की मांग की है।

अफगानिस्तान टीम के कोच व वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी फिल साइमंस ने व्हाइट गेंद के लिए तीन ऑफ स्पिनर, लेग स्पिनर और लेफ्ट आर्म स्पिनर की डिमांड की है। लाल गेंद के लिए तीन सीमर और दो लेफ्ट आर्म गेंदबाज मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: देहरादून से तय होगी अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टी-20 व‌र्ल्डकप की राह

यह भी पढ़ें: पहली बार उत्तराखंड की धरती पर खेलेंगी अंतरराष्ट्रीय टीमें, अफगानिस्तान की टीम पहुंची दून 

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जर्मनी में 'पंच' लगाएंगे दून के पवन गुरुंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।