शराब तस्करी में आठ महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे करती थीं तस्करी
पुलिस ने शराब की तस्करी में संलिप्त आठ महिलाओं को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। ये बड़ी ही शातिर तरीके से तस्करी को अंजाम देते थे।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: पुलिस ने देसी शराब की तस्करी करने के आरोप में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 320 पव्वे देसी शराब बरामद की गर्इ है। जिनकी कीमत करीब 48 हजार रुपए है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं लंबे समय से शराब की तस्करी कर रही थी। ये बड़ी ही शातिर ढंग से तस्करी को अंजाम देती थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपित महिलाओं के खिलाफ ऋषिकेश, रायवाला और रानी पोखरी थाने में भी आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। ये समूह में किसी बड़ी गाड़ी से यह कहकर लिफ्ट मांगी जाती थी कि उन्हें बीमार व्यक्ति को देखने जाना है। इन महिलाओं के द्वारा शराब के पव्वो को अपने शरीर के अंदर जेबनुमा बैग बनाकर उसमें छुपाया जाता था। ऊपर से महिलाएं शॉल आदि ओढ़ लेती थी।
गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सुकुमारी पत्नी माजे साहनी, ममता पत्नी संजय सैनी, शारदा पत्नी नंद किशन साहनी, अनीता पत्नी भग्गू साहनी, सुनयना पत्नी दयाराम, चानू पत्नी मनोज दास, गुजरी देवी पत्नी पाती लाल और इंदु देवी पत्नी रामजी महतो सभी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में हुर्इ है।
यह भी पढ़ें: 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार