विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 27 Oct 2018 01:30 PM (IST)

कोतवाली पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका साथी मौका पाकर फरार ...और पढ़ें

नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: कोतवाली पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

टांडा उज्जैन पुलिस चौकी एसआइ शनिवार सुबह टांडा उज्जैन तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान डिस्कवर बाइक संख्या यूके 18बी 0447 से दो युवक अंग्रेजी शराब की दो पेटी लाते दिखे। 

पुलिस को देख पीछे बैठा युवक मौका पाकर भाग गया। बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह कुकरझुंडी, भगतपुर, मुरादाबाद उप्र बताया। 

उसने साथी का नाम गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भवानीपुर, भगतपुर, मुरादाबाद उप्र बताया। पूछताछ में आरोपित ने शराब की पेटी अलीगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविंद्रा सीड्स के पास खंडहर से लेकर आना बताया। 

आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने खंडहर से पार्टी स्पेशल ब्रांड की सात पेटी और बरामद कीं। आरोपित ने बताया कि वह महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। फरार आरोपित ने उसे एक पेटी पर सौ रुपये देने का लालच दिया था। बताया की शराब महुखेड़ागंज स्थित चुनाव में जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: टीचर्स कॉलोनी में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में चरस तस्करी में चाचा गिरफ्तार, भतीजा फरार