विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 25 Oct 2018 01:43 PM (IST)

अवैध शराब के खिलाफ अभियान में विकासनगर पुलिस को सफलता हासिल हुई। पुलिस ने चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई ...और पढ़ें

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार
निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार

विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: अवैध शराब के खिलाफ अभियान में विकासनगर पुलिस को सफलता हासिल हुई। पुलिस ने चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहे युवक को दस पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 

विकासनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी के मुताबिक गत रात को पुलिस टीम नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गुडरिच तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। 

इस दौरान एक स्विफ्ट कार छोटूवाला बरौटीवाला की ओर से आती दिखाई दी। गुडरिच चौक पर पुलिस देख कर कार चालक वापस भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने वाहन को घेर लिया। कार की चेकिंग करने पर रॉयल स्टैग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की दस पेटी बरामद हुई। 

इस पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना परिचय मौहम्मद इरफान पुत्र यासीन निवासी ग्राम पौंटा रोड हरबर्टपुर के रूप में दिया। शराब की कीमत करीब 72000 रुपये आंकी गई है। 

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर किस्म का अपराधी है। जो विकासनगर हरबर्टपुर मे ठेको से सस्ते दामो पर शराब खरीदकर वर्तमान निकाय चुनाव मे प्रत्याशियो तथा अन्य को मंहगे दामे में बेचने उनके घर तक जाता है। 

यह भी पढ़ें: टीचर्स कॉलोनी में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में चरस तस्करी में चाचा गिरफ्तार, भतीजा फरार

यह भी पढ़ें: एक किलो भांग पत्ती व दो लाख कैश के साथ तस्कर धरा